Author: Deepak Sahu
डॉ. रमन सिंह की सामाजिक सहभागिता की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा के लिए व्यक्त किया आभार कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रवाल सभा, राजनांदगांव द्वारा भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोरबा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी, कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन श्री अशोक कुमार मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए। समारोह की अध्यक्षता श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने की। भिलाई से श्री…
आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चावल-आलू का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। उनके माता-पिता और बहन की हालत गंभीर है। उनका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना किरावली कस्बे का है। वार्ड नंबर 10 में रहने वाले हुसैन मूल रूप से राजस्थान के धंतूरी महोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में किरावली में अपनी ससुराल के पास किराए पर रहकर मजदूरी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को शिकायत कर स्थल की जांच एवं निर्माण की वैधता स्पष्ट करने की मांग की गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि CSEB विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक रोलर रखने के लिए उक्त स्थान पर शेड का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम से संबंधित अधिकारी असलम खान द्वारा श्री सिंह को जांच के संबंध में जानकारी दी गई तथा मौके के फोटोग्राफ…
* नगर निगम में कार्यरत होने का झांसा देकर अर्जित किया विश्वास * गलत हस्ताक्षर वाले चेक देकर की धोखाधड़ी * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर/स्वराज टुडे: प्रार्थी रिखब बरडिया निवासी भाठागांव, रायपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार स्थित उसकी विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान में दिनांक 24.08.2026 को किरण साहू नामक महिला अपनी एक महिला साथी के साथ आई तथा स्वयं को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर विश्वास अर्जित किया। इसके बाद दोनों ने दुकान से लगभग 37 लाख रूपये के आभूषण…
लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 28 साल के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला सुलझने के बजाय लगातार उलझता जा रहा है. अब इस हाईप्रोफाइल मामले में शिवा और उनकी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे के बीच हुई कथित WhatsApp चैट सामने आई है. ये चैट दोनों के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्ते, श्रद्धा की भारी नाराजगी और शिवा की मानसिक परेशानियों की ओर इशारा करती है. पुलिस ने चैट के इन सबूतों को केस डायरी में शामिल कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के…
आज का राशिफल : बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि रात 1:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी लगेगी। आज मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष दिन है। चंद्रदेव तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर नीच अवस्था में आ गए हैं, जिससे भावनाओं में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। बुधवार को बुधदेव का अपना दिन है, मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह खास शुभ है। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल मेष राशि वालों को अगर आज बिना किसी वजह के मन भारी या बेचैन लगे, तो घबराएं…
मेरठ/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली और रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में एक कसाई बने पिता ने अपनी दूसरी पत्नी सौतेली मां के साथ मिलकर अपनी 17 वर्षीय सगी बेटी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। लोकलाज और पुलिस के डर से आरोपियों ने सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे जो चौंकाने वाली वजह सामने आई है, उसने पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: SIR में गड़बड़ी को लेकर सारे विपक्षी दल भले ही चुनाव आयोग को घेरने में जुटे है, लेकिन इससे बेफ्रिक चुनाव आयोग अगले साल यानी 2027 के शुरू में ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शिद्दत से जुट गया है। 15 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकते हैं चुनाव की तिथियों का ऐलान आयोग ने राज्यों में चुनावी तैयारियों को जांचने के लिए अधिकारियों की टीमें भेजना शुरू दिया है। इसके तहत पहली टीम उत्तराखंड भेजी गई है। जो संकेत मिल रहे है, उनमें चुनाव…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के दशहरा मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाने के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है । माँ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों ने मांगा आशीर्वाद सुसज्जित आकर्षक पंडाल में विराजित माँ दुर्गा का दर्शन करने न केवल शहर बल्कि उपनगरीय क्षेत्र से भी श्रद्धालुगण दशहरा मैदान पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से माँ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मैदान की भूमि पर पहले छोटे स्तर पर निर्माण शुरू किया गया और देखते-देखते उसका स्वरूप बढ़ता गया। अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग के मैदान में यदि बिना स्पष्ट अनुमति के इस तरह चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जा रहा है, तो यह गंभीर विषय है। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद कोई अस्थायी अथवा आवश्यक संरचना बनाई जा रही होगी, लेकिन धीरे-धीरे निर्माण का स्वरूप बदलता गया और…
