Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री दीपिका शोरी ने आज रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित 30 प्रकरणों में से 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा 5 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए। सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण एक प्रकरण आया कि एआई (Artificial Intelligence) के माध्यम से आवेदिका की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। आयोग ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतें कानूनन दंडनीय हैं तथा पीड़िता संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर पुलिस द्वारा आज 11 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर से हुआ। यात्रा में पुलिस बैंड की मधुर एवं जोशीली धुनों में – सारे जहां से अच्छा , वंदे मातरम, मेरी देश की धरती,जैसे गीतों के साथ विशाल तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, NCC, NSS, रेडक्रॉस तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस…
* अप.क्र. 138/2026, धारा 69, 318(4), 3(5) भादवि * तोरवा पुलिस की लगातार कार्रवाई से शातिर आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार * आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से पीड़िता को बनाया था निशाना * करीब 12–13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी की ठगी का आरोप छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा दिनांक 09.03.2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट “शादी डॉट कॉम” के माध्यम से पामगढ़, जांजगीर-चांपा निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी। आरोपी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दाएं मुड़ते हुए पुनः वापस गायत्री मंदिर से सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल, कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग…
झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक को खेत की ओर जाते समय कोबरा सांप ने डस लिया। लेकिन इसके बाद युवक ने घबराकर भागने के बजाय सांप को ही पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके फन को दांतों से काटकर मार डाला। इस अजीबोगरीब घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला लाइकेरा थाना क्षेत्र के करमापाड़ा गांव का बताया जा रहा है। युवक की पहचान धर्मसिंह खड़िया के रूप में हुई…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विकेट कीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बलात्कार के आरोप में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले में हिरासत में लिया किया गया है. छात्रा ने बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया था. हुगली ग्रामीण पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के अनुसार पुलिस ने क्रिकेटर को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया है, इससे पहले जून में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया के लोग भारत की तरफ आशा भरी निगाहें से देख रहे हैं और दूसरा पक्षी है कि कुछ खास वजह से हमारे यहां के लोग पश्चिमी देशों की तरफ जाने को उत्सुक है। आज की आवश्यकता भारत को शक्तिशाली संपन्न देश बनाने की है और जब ऐसा होगा तो बहुत सारी समस्याएं यूं ही निराकृत हो सकेंगे। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में कल्चरल मार्क्सवाद विषय पर व्याख्या देते हुए उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि भिन्न-भिन्न वर्गों को एक दूसरे से लड़ाना हे कल्चरल मार्क्सवाद…
छत्तीसगढ़ कोरबा(सिमरन गार्डिया) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले में पुलिस जांच के बाद मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। करीब तीन सप्ताह पहले अंकित सोनवानी अपने घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत…
आज का राशिफल : मेष राशिफल, 11 अगस्त 2026 : आज 11 अगस्त को चंद्रदेव कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, यह उनकी अपनी राशि है। इसलिए सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव चारों आज कर्क राशि में एक साथ विराजमान होकर दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग बना रहे हैं जिसमें गजकेसरी योग भी शामिल रहेगा। इससे भावनात्मक स्थिरता, आत्मविश्वास और पारिवारिक सामंजस्य का माहौल बनेगा, हालांकि बहुत ज्यादा भावुक होने या सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में विचार करने से बचना जरूरी है। मंगलदेव अब मिथुन राशि में अकेले हैं, जो बहसबाजी से बचने का संकेत दे रहे हैं। आइए…
प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग बिलासपुर/रायपुर(स्वराज टुडे): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में मुस्लिम मनिहार जमात समाज के लिए सामाजिक भवन की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर समाज ने एक बार फिर अपनी आवाज़ बुलंद की है। मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर समाज के लिए स्थायी सामाजिक भवन हेतु भूमि आवंटन एवं लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने…
