छत्तीसगढ़
जगदलपुर/स्वराज टुडे: बस्तर जिले में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षण सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आसन के तमाकोनी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 72 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पुस्तकें, कॉपी, कंपास बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर एवं पेन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि “पढ़ेगा भारत, तभी तो आगे बढ़ेगा भारत।” उन्होंने कहा कि जब तक देश का प्रत्येक बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का सपना साकार नहीं हो सकता। एक शिक्षित समाज ही मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। समाज को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शिक्षा तथा उससे जुड़े आधारभूत संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। जब समाज के लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हैं और बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आते हैं, तभी एक सुदृढ़ समाज और आर्थिक रूप से सक्षम राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।
बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की मदद के लिए आर्थिक प्रकोष्ठ की पहल


गौरतलब है कि बस्तर जिले में बीते दिनों आई भीषण बाढ़ से अनेक ग्रामों और शहरी बस्तियों को नुकसान पहुंचा था। बाढ़ के कारण कई विद्यार्थियों की पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग एवं अन्य शिक्षण सामग्री नष्ट हो गई थी। इससे प्रभावित बच्चों को विद्यालय जाकर पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए भाजपा जिला आर्थिक प्रकोष्ठ ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया, जिनकी शिक्षण सामग्री बाढ़ में नष्ट हो गई थी। इसके बाद उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया गया।
आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा अब तक डोंगाघाट, कोहकापाल, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं आसन क्षेत्र के तमाकोनी ग्राम में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की जा चुकी है। प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि बाढ़ प्रभावित बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।
आर्थिक प्रकोष्ठ अपने नाम के अनुरूप कर रहा सराहनीय कार्य : वेद प्रकाश पाण्डेय


भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला आर्थिक प्रकोष्ठ अपने नाम के अनुरूप समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसेवा के विभिन्न कार्यों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ ने बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने का जो बीड़ा उठाया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने इस पहल के लिए आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सुख-समृद्धि के लिए कार्य करती है।
*भाजपा अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. सुभाऊ राम कश्यप*
कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. सुभाऊ राम कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, 108 एंबुलेंस सेवा, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड तथा महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण जैसे अनेक कार्यों को बढ़ावा दिया गया।
उन्होंने कहा कि इन जनकल्याणकारी पहलों का उद्देश्य आम जनता के जीवन को बेहतर बनाना और समाज के कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
भाजपा समझती है सबका मर्म- श्रीनिवास मिश्रा*
जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्र ने अपने उत्पादन में कहा कि भाजपा सबका मर्म समझती है चाहे वह किसी भी तपके का नागरिक हो, हर नागरिक के मर्म को समझते हुए अपने शासन की पद्धति में हर एक नागरिक के साथ उचित न्याय हो सके इस बात का ख्याल रखती है फिर चाहे भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेश की सरकारें हो या केंद्र सरकार हो, भारतीय जनता पार्टी जनमानस के मर्म को समझते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करती है यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से शुरुआत करते हुए आज 27 से अधिक राज्यों में शासन कर रही है और केंद्र में लगातार 12 वर्षों से शासन में है और यह जनता का शासन अनवरत चलता रहेगा।
सक्षम ग्राम से ही सक्षम राज्य और राष्ट्र का निर्माण : मनीष पारख
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक सक्षम ग्राम ही सक्षम राज्य और एक सक्षम राज्य ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्युतीकरण, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य सुविधाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिली। इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण इसी सेवा भावना का उदाहरण है।
*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन परमेश्वर जाने ने किया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, स्थायी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामाश्रय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीधर ओझा, जिला मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद झा, आसन की सरपंच श्रीमती प्रेमवती बघेल, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी गुरु नारायण पाणिग्रही, कुलेश्वर पाणिग्रही, बूथ अध्यक्ष मनीराम बघेल, बूथ सचिव विकास जोशी, सोनम चौधरी, सुभद्रा ठाकुर, धनीराम कश्यप, श्रीमती चूरूपेशी, ललित कश्यप, असमती कश्यप, जानेवती पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने
यह भी पढ़ें: New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?

Editor in Chief

