Author: Deepak Sahu
0 डॉ. एस. चंदानी के संकल्प से शुरू हुआ सफर 0 आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ मरीजों की सेवा में जुटा एनकेएच 0 प्रबंधन ने कोरबावासियों के प्रति जताया आभार कोरबा/स्वराज टुडे: बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 13 अक्टूबर को अपनी सेवा यात्रा के 12 वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2014 में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सफर आज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से मरीजों की सेवा तक पहुंच चुका है। 12वीं…
डेयरी व्यवसाय शुरू करने से पहले केवल दूध की कीमत नहीं, बल्कि पशु की खरीद, रोज़ाना दूध उत्पादन, चारे का खर्च, पशु के दूध देने की अवधि और दूध की स्थानीय मांग को भी समझना जरूरी है। दूध का रेट: डेयरी शुरू करने से पहले दूध की कीमत समझ लेना पशुपालकों के लिए सबसे जरूरी है. आमतौर पर गाय का दूध 40 से 50 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है, वहीं भैंस के दूध का रेट 60 से 70 रुपये प्रति लीटर तक मिल सकता है. गाय रोज कितना दूध दे सकती है: एक गाय आमतौर पर रोज 10 से…
* घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला धारदार हथियार किया गया जप्त * आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामला थाना सरकंडा क्षेत्र का है। दिनांक 12.10.2026 की देर रात्रि (लगभग 11:50 बजे) प्रार्थी रवि निषाद (निवासी अपोलो चौक लिंगियाडीह) के घर में रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे। प्रार्थी जब अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर गया, तो उसने देखा कि उसका भाई धनीराम निषाद उर्फ कुदन हाथ में खून से सना धारदार हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था! कमरे के अंदर जाने पर प्रार्थी का भतीजा अमित निषाद…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करने और बाल विकास में समुदाय की भागीदारी मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। बालको की ‘आरोग्य’ परियोजना और ‘नंद घर’ पहल के तहत आयोजित इस अभियान के माध्यम से 28 नंद घरों में 1,500 से अधिक बच्चों, माताओं और उनकी देखभाल करने वालों तक पहुंच बनाई गई। यह पहल भारत सरकार के पोषण अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप…
ठाणे/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने कथित देह व्यापार और मानव तस्करी से जुड़े एक रैकेट का खुलासा किया है। मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान 35 साल की एक टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया गया, जबकि कथित तौर पर रैकेट चलाने वाली 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। फोटोशूट और काम दिलाने के नाम पर फंसाते थे जाल में पुलिस का आरोप है कि गिरोह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को फोटोशूट और काम दिलाने के बहाने अपने जाल में फंसाता था। बाद में उन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले रंग का खूबसूरत साँप छिपा हुआ मिला,साँप को देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए, इसके बाद सीएसईबी कॉलोनी निवासी तमुली परिवार ने तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साँप को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की,काफी मशक्कत के बाद जब बाइक की सीट खोली गई, तब उसके अंदर पीले रंग का साँप छिपा हुआ दिखाई दिया, रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक साँप को बाहर निकाला, पहचान…
आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी लगेगी। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। मंगलवार को मंगलदेव का अपना दिन है। वे कर्क राशि में गुरुदेव के साथ नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। इससे मेष, वृश्चिक और कर्क राशि वालों को खास लाभ मिलेगा। तुला राशि में चंद्रदेव, बुधदेव और शुक्रदेव की त्रिग्रह युति जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल मेष राशि वालों को आज धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। मंगलवार को आपके स्वामी मंगलदेव का अपना…
मुम्बई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के मुंबई में कैंसर से जूझ रही अपनी बहन को ठीक कराने की उम्मीद में एक महिला ठगी का शिकार हो गई. आरोप है कि दो फर्जी बाबाओं ने धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए कैंसर ठीक करने का भरोसा देकर उससे 69.30 लाख रुपये ठग लिए। बहन की हालत में सुधार नहीं होने और आरोपियों की ओर से और पैसे मांगने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता 60 वर्षीय महिला है. वह अपनी 51 वर्षीय बहन के कैंसर का…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुण्डा मुख्य चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया । ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजूट होकर विरोध रैली निकाली और ज्ञानेश को पद से हटाने के लिए जमकर नारेबाजी की । रैली के बाद कुसमुण्डा मुख्य चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने कहा कि 13 करोड़ भारतीयों को उनके वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया है इसलिए मुख्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए Odd-Even फार्मूला प्रयोग के तौर पर लागू करने की मांग की है। धनेश कुमार सिंह ने कहा कि विशेष रूप से सुनालिया पुल/ओव्हरब्रिज क्षेत्र में दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। ओव्हरब्रिज के नीचे मुरारका पेट्रोल पंप के आसपास वाहनों की अधिक आवाजाही, बेतरतीब पार्किंग तथा सड़क के सीमित स्थान के कारण कई बार लंबा जाम लग जाता है। जाम की स्थिति में आम नागरिकों के…
