Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महान पार्श्वगायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा साहित्य भवन, कोरबा में “ये शाम मस्तानी” एक शाम किशोर के नाम संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य भवन के अध्यक्ष श्री दिलीप अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती हेमलता शर्मा तथा जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ जिला कोरबा में छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे 1) राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता , राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं महान आदिवासी योद्धाओं सहित अपनी रूढी परंपरा संविधान एवं संवैधानिक समाज सहित कई विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा आधारित एवं निर्धारित उनके द्वारा संचालन की जाएगी जो सिर्फ आदिवासी मामलों एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता कोई प्राथमिकता दी जाएगी। 2) राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जिसमें बड़ी संख्या में टीमें शामिल हो सकती हैं ।…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन में मालखाना प्रबंधन के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि, पांचवें थाने में शुरू हुई ई-मालखाना प्रणाली रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जप्त माल के सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित प्रबंधन की दिशा में लगातार किए जा रहे नवाचार के क्रम में आज थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ किया गया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) के करकमलों से ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही थाना गंज सेंट्रल ज़ोन का पांचवां थाना बन गया है, जहां ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ की गई…
राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई है। आपके द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर के अनुसार, जयपुर की POCSO विशेष अदालत ने अनिल मिश्रा को महिला से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद तथा नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में 3 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि, इस फैसले की मूल न्यायालय प्रति/आधिकारिक आदेश मुझे उपलब्ध नहीं हुआ है। इसलिए नीचे समाचार में उन्हीं तथ्यों को सावधानी से रखा गया है जो आपके भेजे पोस्टर और उपलब्ध पुराने समाचार रिकॉर्ड से समर्थित हैं।…
आज का राशिफल: वैदिक पंचांग अनुसार, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज प्रथम चातुर्मास का 13वाँ दिन, मासिक कार्तिगाई, भद्रा, आडल योग, विडाल योग है। आज भरणी नक्षत्र शाम 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। मेष राशिफल आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा, जिससे आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा ने सरकार को बैंकों और अन्य सेवा प्रदाताओं को यूपीआई और अन्य इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से होने वाले भुगतान पर शुल्क लगाने की अनुमति देने का अधिकार देने संबंधी विधेयक गुरुवार को पारित कर दिया। यह सरकार को बैंकों और अन्य सेवा प्रदाताओं को यूपीआई और अन्य अधिसूचित इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से होने वाले भुगतान पर शुल्क लगाने की अनुमति प्रदान करने का अधिकार देता है। सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच, चर्चा के बिना ही विधेयक पास कर दिया गया। इस विधेयक ‘कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026’ का मकसद उस मौजूदा कानूनी प्रावधान को…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जो छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, उन्हें पहले अपने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करनी होगी। यह नया नियम 2026 की मुख्य बोर्ड परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए लागू होगा। छात्रों को मार्क्स सत्यापन या उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने से पहले स्कैन की गई प्रति प्राप्त करनी अनिवार्य होगी। तीन चरणों में पूरा होगा प्रक्रिया CBSE ने इस बार परिणाम प्रक्रिया को तीन चरणों में…
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय डाक विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट (Registered Post) सेवा बंद किए जाने के बाद अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पहले जहाँ कम शुल्क में न्यायालयीन नोटिस, कानूनी पत्राचार एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाते थे, वहीं अब उसी कार्य के लिए अपेक्षाकृत अधिक शुल्क वाली स्पीड पोस्ट सेवा का उपयोग करना पड़ रहा है। शहर जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालयीन कार्यों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नोटिस, जवाब, विधिक सूचनाएँ एवं अन्य दस्तावेज डाक के माध्यम से…
बड़वानी/स्वराज टुडे: डेढ़ साल का बेटा, ढाई साल की बेटी और उनकी मां…तीनों की जिंदगी एक ही कुएं में खत्म हो गई। एमपी के बड़वानी की यह दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें मां ने पहले बच्चों को दुलार किया, कलेजे से लगाया फिर अचानक कुंए में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी… पुलिस के अनुसार एमपी के बड़वानी जिले में गुरुवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई। वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव में 24 वर्षीय आदिवासी महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी।…
छात्राओं का कथन- हम असुरक्षित हैं, शाम तक कार्रवाई नही हुई तो कल से महाधरना. कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजनाओं पर पोड़ी उपरोड़ा का 100 बिस्तर वाला कन्या छात्रावास सवालिया निशान लगा रहा है। गुरुवार को यहां रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका के क्रियाकलाप के खिलाफ बगावत कर दी और आरोप इतने गंभीर लगाया गया कि सुनकर बालिका सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका आए दिन उनसे दुर्व्यवहार करती है। बात- बात पर छात्रावास से बाहर निकाल दूंगी कहकर डराया जाता है। पढ़ाई के लिए घर से दूर आई…
