Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे
    Featured

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n73140100617928068145187718afa23b2b889a15dbce761cbafea5c6c7f84b43eb8f8c0c9e84fa926ae968
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और युवाओं को एक बार फिर मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज यानी 24 अक्टूबर को एक बार फिर प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसमें पहुंचकर SIR से छूटे एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवा पहुंचकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते है.

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे BLO

    उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिक अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर अपना आवेदन कर सकेंगे. नागरिकों की सहायता के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेगी.

    नाम जुड़वाने के लिए बूथ पर पहुंचकर भरें फॉर्म-6

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक और पहली बार मतदाता बनने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भर सकते है. जिसके बाद वोटर लिस्ट में आपका नाम और पता सही कर दिया जायेगा.

    बूथ पर साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

    ऑफलाइन आवेदन करने वाले नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्म एवं निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां और उपलब्ध होने पर परिवार के किसी सदस्य के मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की संख्या साथ ले जाने के लिए कहा गया है. फॉर्म-6 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरने की सुविधा के बारे में भी पात्र मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार.... जानिए नए नियम

    सभी जिलों में अभियान की होगी निगरानी

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी DM/ जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बूथों पर BLO की समय से उपस्थिति, पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 की उपलब्धता और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए. और साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी अभियान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. ऐसे में जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे आज अपने बूथ पर पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    यह भी पढ़ें: Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज…

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.