Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

आज का राशिफल: आज शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि रात 9:19 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लगेगी और आज महालय श्राद्ध पक्ष का समापन भी है। चंद्रदेव आज सूर्यदेव के अत्यंत निकट अस्त हो रहे हैं, इसलिए मन में उलझन रह सकती है। शनिवार को शनिदेव का अपना दिन है, मकर और कुंभ के लिए यह विशेष शुभ है। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। आज अमावस्या पर चंद्रदेव के अस्त होने से मन और भावनाओं में अस्पष्टता रहेगी। इसलिए बड़े फैसले, निवेश और बहसबाजी से दूर रहें। शनिदेव के अपने दिन…

Read More

इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उद्योग नगर मूसाखेड़ी स्थित अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में बिना वैध पंजीयन के गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर विभागीय टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। इसके साथ ही तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उद्योग नगर मूसाखेड़ी क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वेस्टइंडीज ने शे होप की नाबाद 102 रन की पारी के दम पर भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। होप के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 और बाद में रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंद में 34 रन की पारी खेली। पूरे मुकाबले में 501 रन बने जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा है, लेकिन सवाल है कि आखिर टीम इंडिया 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी क्यों…

Read More

आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल की छात्रा का शव पाया गया। वह एक डांस कॉम्पटीशन में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम गई थी। लापता होने से पहले छात्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके आसपास नशे में धुत लोग बैठ हैं। इसके बाद बुधवार यानी 7 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे ट्रैक के पास छात्रा का शव पाया गया। मृतक छात्रा हिमाश्री बोरो के परिवार का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है। उन्होंने आरपीएफ पर…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे:  बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक और समाजसेवी डॉ. कृष्णा चौहान को एक और प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री और सेलेब्रिटी चीफ गेस्ट मोनिका बेदी के हाथों स्टेज पर उन्हें “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” के सीजन-4 में सम्मानित किया गया। इस भव्य अवॉर्ड समारोह का आयोजन जीशान कादरी द्वारा मीरा रोड स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में किया गया था। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित थे। स्टेज पर मोनिका बेदी द्वारा सम्मानित किए जाने पर डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं जीशान कादरी और…

Read More

छत्तीसगढ़ सूरजपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और 10 वर्षीय मासूम बेटी की बर्बर हत्या के मामले में सूरजपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. वारदात के ठीक 725 दिन बाद न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियर की अदालत ने तीन मुख्य दोषियों को मृत्युदंड और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस हैवानियत से मां बेटी पर चाकू से दर्जनों वार किए गए, वह बेहद क्रूर और अमानवीय था. सजा सुनाए जाने के बाद भी दोषियों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व दृष्टि दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुवार को कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं साइटसेवर्स इंडिया के मार्गदर्शन में, साइटसेवर्स इंडिया द्वारा प्रारंभ एवं सोशल रिवाइवल ग्रुप्स ऑफ अर्बन रूरल एंड ट्राइबल ( स्रोत) संस्था द्वारा संचालित “नेत्र वसंत – ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम” के अंतर्गत एक दिवसीय नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम “लव योर आइज़” अर्थात “अपनी आंखों से प्यार करें” रखी गई है। इसी संदेश के साथ साड़ा…

Read More

आज का राशिफल: शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि रात 9:36 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लगेगी और रात सवा नौ बजे से हस्त नक्षत्र शुरू होगा। चंद्रदेव कन्या राशि में सूर्यदेव के साथ गोचर कर रहे हैं। आज शुक्रवार को शुक्रदेव का अपना दिन है, वृषभ और तुला के लिए यह खास शुभ है। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल मेष राशि वाले आज तीन बातें याद रखें। पहली, सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें क्योंकि समय पर भोजन न करना या देर रात तक जागना आज भारी पड़ सकता…

Read More

बिहार बांका/स्वराज टुडे: जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ मनचले लड़कों के कारण बेटियां घर से निकलने पर डर रही है. कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला बिहार के बांका से मामला सामने आया है. स्कूल से आ रही छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी और जबरन मांग में सिंदूर डाल दिया गया. क्या है पूरा मामला पूरा मामला जिले के रजौन थाना क्षेत्र का है. घटना 30 सितंबर की करीब 4 बजे की बताई जा रही है. 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छह युवकों छेड़खानी की, इतना…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे:  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में एक शिकायतकर्ता द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि :- एक महिला एवं उसके महिला/पुरुष सहयोगियों द्वारा गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए तथा पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर गरबा टिकट/मेकअप के प्रचार-प्रसार हेतु वीडियो तैयार कर उसे Instagram एवं Facebook पर प्रसारित किया गया। वीडियो में भारतीय सांस्कृतिक के विपरीत, अशोभनीय ओर गलत चीजो को महिमामंडित किया गया है जिससे समाज मे युवाओ पर गलत असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गयी। प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध वीडियो…

Read More