Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब नहीं रहे. 75 साल की उम्र में वो दुनिया ने को अलविदा कह गए. नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित घर में बेहोश मिले. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी इंडस्ट्री नाना के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड है. फैंस के बीच मातम पसरा हुआ है. नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5.20 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया. उन्हें सीने में…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला घर से अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब…

Read More

छत्तीसगढ़ ​बिलासपुर/स्वराज टुडे: उ म नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नूपुर उपाध्याय अनुभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रहार के तहत थाना कोटा प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिलीप कुमार साहू के द्वारा पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​पहली कार्रवाई में कोटा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गनियारी के बांधा तालाब के पास घेराबंदी कर…

Read More

विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पीजी कॉलेज कोरबा व कटघोरा के मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में ले सकते है प्रवेश कोरबा/स्वराज टुडे: पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय कोरबा एवं अध्ययन केंद्र शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश अधिसूचना के तहत शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय कोरबा में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए, बीएससी, बीकॉम,…

Read More

उत्तराखंड देहरादून/स्वराज टुडे: देहरादून जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर मंगलवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने चंद घण्टे में  खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में राजकुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इंद्रेश नगर में रहता है और प्लंबर का काम करता है. पुलिस के अनुसार, करीब दो साल से वह बुजुर्ग दंपति के घर पर प्लंबिंग का काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन बुजुर्ग दंपति ने ही राजकुमार को प्लंबिंग के काम के लिए घर बुलाया था. काम पूरा होने के बाद 600 रुपये मजदूरी को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम बेंदलकोना में झोलाछाप डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स लाया गया था, लेकिन बेड नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद परिजन युवक को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा लेकर गए। वहां भी बेड नहीं होने की बात कही गई और मरीज का इलाज नहीं किया। इसके बाद परिजन युवक को वापस कोरबा लेकर आए। 22 सितंबर को हर प्रसाद को फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित प्राथमिक उपचार…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुदमुरा में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर कुदमुरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदमुरा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वन विभाग एवं विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संतुलन, वन संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर प्रकाश…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के तहत् ग्राम पंचायत कनकी, जनपद पंचायत करतला जिला-कोरबा द्वारा चाही गयी जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने ग्राम सरपंच फूलबाई मांझी पति गोरे लाल मांझी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जन सूचना अधिकारी करतला, जनपद पंचायत करतला में दिनांक 24/06/2026 को उनके समक्ष जानकारी हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था परंतु उनके द्वारा ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी राजपूत के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत कर…

Read More

वृंदावन/स्वराज टुडे: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर आश्रम से जुड़े कई मामलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए में बुलाया गया था और इसके जरिए प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने की कोशिश की गई। यह दावा फलाहारी महाराज की ओर से किया गया है। हालांकि इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। उन्होंने सरकार से उन्हें Z+…

Read More