Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  सामाजिक सरोकारों और जनसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब कोरबा द्वारा 5 अक्टूबर को गुरुनानक पब्लिक स्कूल इतवारी बाजार कोरबा में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविरि में स्कूल के सैकड़ों छात्रा-छात्राओं और स्टाफ का दंत परीक्षण करने के साथ ही उन्हें ओरल हाईजीन (मुंह की स्वच्छता) के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान सिटी डेंटल के डॉ- लायन सरफराज खान व अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की बारीकी से जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों में होने वाली…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। ओमान के को-पायलट हम्माम अल हम्मामी ने फ्लाईदुबई के प्लेन पर कब्जा करके उसे क्रैश करने की कोशिश नाकाम हो गई। उसका प्लान तेल अवीव में किसी इमारत से प्लेन को टकराने का था, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसने बोइंग 737 के इंजन बंद कर दिए हों। फ्लाईदुबई को लेकर मीडिया रिपोर्ट इसके लिए घटना से सीधे जुड़े लोगों से बातचीत की गई, फ्लाईदुबई फ्लाइट क्रू की ओर से सुरक्षा अधिकारियों को दी गई रिपोर्ट, घटना की…

Read More

उड़ीसा भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: महानदी की गहराई में जीवन और मौत के बीच रोमांचक संघर्ष चलता रहा। एक ओर खूंखार मगरमच्छ था, तो दूसरी ओर अपनी जान बचाने के लिए जूझ रहा एक युवक। ऐसा लग रहा था मानो मौत उसका इंतजार कर रही हो, लेकिन उसने हार नहीं मानी। इसी बीच भाई की चीख सुनकर दो अन्य भाई अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूद पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के बाद वे मगरमच्छ के चंगुल से अपने भाई को जीवित निकालने में सफल रहे। इस साहसिक घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।…

Read More

उत्तरप्रदेश वृंदावन/स्वराज टुडे: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम से जुड़े घटनाक्रम लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उनके शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत ने कई सवाल खड़े किए थे और अब खुद प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने केली कुंज से जुड़े लोगों के बीच दो गुट होने, संपत्ति को लेकर विवाद और कुछ संदिग्ध गतिविधियों जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिष्य की मौत और अब सुरक्षा…

Read More

बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिल दहला देने वाली ये खबर ग्राम बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर से सामने आई है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.10.2026 को प्रार्थी आदित्य कौशिक पिता दिलीप कौशिक उम्र 24 साल निवासी परसदा थाना चकरभाठा का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसमे उसके जीजा आशीष कौशिक द्वारा बहन सभ्या कौशिक को हत्या करने की नियत से मारपीट करने से उसके गर्भ के शिशु की मृत्यु हो जाने के संबंध मे लेख है आवेदन पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी आशीष कौशिक के द्वारा धारा 109, 92 बीएनएस का अपराध घटित करना…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा हैं। इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. DSSSB ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत DSSSB ने 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नंवबर है. आवेदन DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है.इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. आइए, विस्तार से DSSSB की तरफ से दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प देने के उद्देश्य से ‘तीसरे मोर्चे’ के गठन की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में प्रदेश के लगभग 50 क्षेत्रीय दलों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक मोर्चों की एक अहम संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के एकाधिकार को चुनौती देते हुए एक मजबूत और एकजुट विकल्प तैयार करना था। बैठक के मुख्य बिंदु और लिए गए निर्णय: ● जल, जंगल और जमीन पर…

Read More

जगदलपुर/स्वराज टुडे: बस्तर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने मानवीय पहल करते हुए डोंगाघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-नोटबुक, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, कंपास सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। गौरतलब है…

Read More

देहरादून/स्वराज टुडे:  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुए हत्याकांड का पुलिस से 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्याकांड में मृतक मदन मुखिया की पत्नी मीना देवी (30 वर्ष) और उसके प्रेमी लल्लन शर्मा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। मदन ने लल्लन शर्मा के फोन में अपनी पत्नी की फोटो देख ली थी। इससे दोनों की तीन साल से चल रही प्रेमकहानी खुल गई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शनिवार को मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में खाई में मदन का शव बरामद हुआ था, जिसकी गर्दन पर…

Read More