नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. DSSSB ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत DSSSB ने 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नंवबर है. आवेदन DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है.इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी.
आइए, विस्तार से DSSSB की तरफ से दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में भर्ती नोटिफिकेशन के बारे में जानते है. जानते हैं कि कितने पद भरे जाने हैं. कौन आवेदन कर सकता है.
641 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
DSSSB ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में कुल 641 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है, जिसके तहत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी (Peon), अर्दली या डाक चपरासी के पद भरे जाने हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक है. आवेदन DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in पर जाकर किया जा सकता है. आवेदन शुल्क 100 रुपये है. महिला कैंडिडेट्स SC, ST, PwBD और योग्य पूर्व-सैनिक कैंडिडेट्स से आवेदन फीस नहीं ली जाएगी.
सबसे ज्यादा इस पद पर भर्ती
- पर्सनल असिस्टेंट -206
- जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट-174
- प्यून / डाक प्यून-142
- प्रोसेस सर्वर-92
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट -27
कौन कर सकता है आवेदन
DSSSB ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पद के अनुरूप आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता भी अलग-अलग है. मसलन, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पूरा कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही अन्य पात्रता भी चाहिए.
प्रोसेस सर्वर पद पर भर्ती के लिए 10वीं पास और ड्राइविंग से संबंधित निर्धारित शर्ते पूरा करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही चपरासी/ ऑर्डरली/ डाक चपरासी पद पर भर्ती के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
वहींसीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही शार्टहैंड का ज्ञान आवश्यक है. वहींपर्सनल असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. इसी तरह जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर पर टाइपिंग आनी चाहिए. इसके लिए प्रति मिन शब्द की टाइपिंग स्पीड निर्धारित है. उसके लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
यह भी पढ़ें: अब घर बैठे होगी कमाई, हाउस वाइफ हैं तो सिर्फ 10,000 रु में शुरू करें ये बिजनेस, हर घंटे मिलेंगे पैसे
यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: सिर्फ ₹4,000 से शुरू किया बिजनेस, आज ₹2.5 लाख महीने की कमाई, मां-बेटे ने मिलकर ऐसे किया कमाल


