Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    October 4, 2026

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या
    Featured

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7291613731791109421176e4e9dbee23b6cd174e406bd81c8db5b5b26de2b3945a901a40223fb4ea0864b2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    देहरादून/स्वराज टुडे:  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुए हत्याकांड का पुलिस से 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्याकांड में मृतक मदन मुखिया की पत्नी मीना देवी (30 वर्ष) और उसके प्रेमी लल्लन शर्मा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

    मदन ने लल्लन शर्मा के फोन में अपनी पत्नी की फोटो देख ली थी। इससे दोनों की तीन साल से चल रही प्रेमकहानी खुल गई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शनिवार को मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में खाई में मदन का शव बरामद हुआ था, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

    हत्या का पता लगने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लल्लन शर्मा और मृतक की पत्नी मीना के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से दो दिन पूर्व मदन ने तिरुपति मंदिर में मजदूरी के दौरान लल्लन का फोन चेक किया। जिसमें उसे अपनी पत्नी की फोटो और वीडियो दिखाई दिए। पत्नी के अवैध संबंधों का राज खुलने पर मदन गुस्से में आ गया और उसने दोनों को जान से मारने तथा बदनाम करने की धमकी दी। इसी बदनामी और राज खुलने के डर से लल्लन ने मीना को सारी बातें बताईं और दोनों ने मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार मीना अपने पति मदन को शराब पिलाने के बहाने शुक्रवार रात डॉल्फिन कॉलेज के साथ लगते जंगल में ले गई। जब मदन नशे में धुत हो गया, तब वहां पहले से घात लगाए लल्लन ने मीना के साथ मिलकर चाकू से मदन का गला काट दिया।

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    हत्या को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया।घटना के बाद मकान मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी लल्लन को मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पास की झाड़ियों से बरामद कर लिया है। वहीं मीना भी गिरफ्तार कर ली गई। मृतक और दोनों आरोपी मूल रूप से सहरसा, बिहार के रहने वाले हैं। खुलासा करने वाली टीम में ऐसो गिरीश नेगी, झाझरा चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें: गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    यह भी पढ़ें: कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण…प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    October 4, 2026

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 4, 2026

    Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,978 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    October 4, 2026

    जगदलपुर/स्वराज टुडे: बस्तर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.