छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन जी एवं समस्त उपाध्यक्षाओं के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से प्रेरणा लेते हुए, केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला (CEWS), गेवरा की प्रेरणा महिला समिति द्वारा अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती विनिता कर्ण जी के मार्गदर्शन में दिनांक 19.11.2026 को प्राथमिक शाला, जूनाडीह में एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति का यह प्रयास वस्तुओं के वितरण तक सीमित न रहकर समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।
यह पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती विनिता कर्ण जी तथा समिति की सभी सहयोगी सदस्याओं के विशेष योगदान, सक्रिय सहभागिता एवं सेवाभावी समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें: आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल
*******************************
*हमारे स्वराज टुडे न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://chat.whatsapp.com/J7tNRiAjy359FHMZaQKti3?mode=ems_copy_t
*फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://www.facebook.com/swarajtoday
*यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://www.youtube.com/@SwarajToday

Editor in Chief





















