Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण

    November 20, 2026

    आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह
    Featured

    Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261120 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ➢ पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर घटना को सामान्य मृत्यु दर्शाने एवं साक्ष्य छिपाने का किया था प्रयास।

    ➢ मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों व गवाहों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता आई सामने।

    ➢ थाना खमतराई पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता।

    रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक रजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीर एवं संदेहास्पद मृत्यु के प्रकरणों की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

    इसी क्रम में थाना खमतराई के मर्ग क्रमांक 72/2023 की जांच के दौरान मृतिका श्यामा गोस्वामी के सिर में चोट एवं गले में रस्सी के निशान पाए जाने के संबंध में प्राप्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन, परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ तथा घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतिका की मृत्यु के पीछे हत्या की आशंका पर विशेष रूप से जांच की गई।

    जांच में पता चला कि मृतिका का अपने पुत्र संजू उर्फ संदीप गिरि गोस्वामी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी एवं बच्चों को घर लाना चाहता था, जिस बात को लेकर दिनांक 05.07.2023 को उसका अपनी मां से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी मां को दीवार में धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। इसके बाद मृतिका के दर्द से कराहने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पास में रखे सिलबट्टे के लोहे से उनके सिर के पीछे वार कर दिया। इससे मृतिका के सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने पलंग में लगी मच्छरदानी की रस्सी से उनका गला घोंट दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

    यह भी पढ़ें :  दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    हत्या करने के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से मृतिका के सिर में गमछा बांध दिया तथा माथे एवं सिर में गुलाल लगा दिया। आरोपी ने अपनी मां की हत्या की जानकारी अपनी बहनों एवं पुलिस को नहीं दी तथा आसपास के लोगों को मृत्यु का सामान्य कारण बताकर हत्या की घटना को छिपाने का प्रयास किया।

    प्रकरण में मृतिका की पुत्री श्रीमती संगीता गोस्वामी द्वारा अपनी मां की मृत्यु को लेकर संदेह व्यक्त किए जाने पर पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत एवं पूर्व में की गई मर्ग जांच से संबंधित तथ्यों का पुनः सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के कथन एवं परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी संजू उर्फ संदीप गिरि गोस्वामी की संलिप्तता सामने आई।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया गया।

    आरोपी संजू उर्फ संदीप गिरि गोस्वामी पिता स्व. अंबिकेश्वर पुरी गोस्वामी उम्र 44 वर्ष निवासी धनलक्ष्मी नगर, भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1240/2026 धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार किया गया।
    उक्त प्रकरण के खुलासे में थाना खमतराई पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें: आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    यह भी पढ़ें :  Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण

    November 20, 2026

    आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    November 20, 2026

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,095 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    November 20, 2026

    ➢ पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर घटना को सामान्य…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण

    November 20, 2026

    आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    November 20, 2026

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.