Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 4, 2026

    Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    October 4, 2026

    Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण…प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित
    Featured

    कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण…प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261004 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत कराईनारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 276 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 38 का मौके पर ही निराकरण किया गया।

    IMG 20261004 WA0009

    शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और राज्यगीत के साथ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छह नवप्रसूता महिलाओं के शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया।

    IMG 20261004 WA0007

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर ने उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत ढनढनी के राशन कार्ड से अपात्र हुए हितग्राहियों से चर्चा कर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर ने भी शिविर में प्राप्त आवेदनों पर शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की बात कही। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा ने नागरिकों से बिजली बचाने के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने जनपद क्षेत्र के मेधावी कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

    IMG 20261004 WA0010

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला श्री वैभव कुमार कौशिक ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त 276 आवेदनों में से 38 का स्थल पर ही निराकरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के छह हितग्राहियों को आवास की चाबियां और राजस्व विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे तथा पांच हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग के 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा स्वास्थ्य विभाग की नौ मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने चार हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिए, जबकि शिक्षा विभाग की ओर से 42 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 'साड़ी राजनीति': तीज-रक्षाबंधन के बहाने महिलाओं को साधने की होड़, मंत्री-पूर्व मंत्री के आयोजनों में उमड़ी भीड़

    IMG 20261004 WA0011

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अंत में उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 4, 2026

    Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    October 4, 2026

    Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार…मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    October 4, 2026

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 4 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों…

    Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    October 4, 2026

    Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार…मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.