Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सावन के पहले सोमवार को कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में एक कोबरा सांप निकलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई,सूचना मिलते ही कोरबा से वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ एवं नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी तत्काल भैंसमा पहुंचे और पूरी सावधानी एवं वैज्ञानिक तरीके से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। सावन माह में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र माह में नाग देव के दर्शन शुभ माने जाते हैं, इसी कारण लोगों ने सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसकी सुरक्षा को…
भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर धाम। कोरबा/स्वराज टुडे: सावन माह के प्रथम सोमवार को कनकी स्थित कनकेश्वर धाम शिवमय हो उठा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच हजारों शिवभक्तों एवं कांवरियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं कांवर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब कोरबा कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल महाप्रसाद (भंडारा) में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 32 साल से जारी हैं शिव भक्तों की सेवा की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन हो गया । पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था । उनके पार्थिव देह को कल मंगलवार को एयरलिफ्ट से हैदराबाद से रायपुर फिर सड़क मार्ग से कोरबा लाया जाएगा। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर 12:00 के बाद उनके निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा । बता दें कि लगभग 68 वर्षीय सत्येंद्र वासन कोरबा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्ठा के साथ पार्टी…
राँची/स्वराज टुडे: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस के अनुसार, जेल में बंद रहने के बावजूद वह अपने गिरोह का संचालन करता रहा और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नेटवर्क सक्रिय रखता था. पुलिस के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. रास्ते में जामताड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुपायडीह हाईवे पर कैदी वाहन पंचर हो गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे दूसरे वाहन में शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने कथित तौर पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को कोरबा जिले के होटल महाराजा में जिलेभर के गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लेकर गौमाता की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौसेवकों ने प्रदेश में गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष महत्व रहा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक…
छत्तीसगढ़ कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा/स्वराज टुडे: शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया है। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के कारीमाटी संकुल अंतर्गत एक प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी वर्ग- 03 पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है। पुष्ट सूत्रों के अनुसार पोड़ी उपरोड़ा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन कारीमाटी संकुल अंतर्गत वर्तमान पदस्थ एक शिक्षक की नियुक्ति वर्ष 2013 में प्राथमिक शाला देवभट्ठी में शिक्षाकर्मी वर्ग- 03 के पद पर हुई थी। आरोप है कि फर्जी अंक और फर्जी टीईटी योग्यता के आधार पर शासन के आंखों में धूल झोंककर 12 साल से…
*सावन के प्रथम सोमवार की आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* *भगवान भोलेनाथ आप सबकी हर मनोकामना पूर्ण करें ।* आज का राशिफल : : आज 3 अगस्त 2026 को चंद्रदेव मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिससे दिन में भावनात्मक संवेदनशीलता और आध्यात्मिक झुकाव रहेगा। बुधदेव मिथुन राशि में मार्गी होकर स्व-राशि में मजबूत स्थिति में है, जिससे संवाद और बुद्धि संबंधी कार्यों में गति आएगी। मकर और मीन राशि वाले बजट पर नियंत्रण रखें। तुला और धनु राशि के घर में रहेगी खुशहाली। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल…
लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना थाने में तैनात रहे सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही के खिलाफ एक बीएड छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कैंट को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने…
हम में से हर किसी का यही चाह रहता है कि उसका शरीर स्वस्थ हो वो सबसे अलग दिखे ऐसा करने के लिए हम कई तरह के उपाय करना शुरू कर देते हैपर हम आज जो आपको दवा का नाम बताएंगे वो 10 बार माँस खाने से भी ज्यादा ताकतवर होता है शरीर को ताकतवर एवं मजबूत बनाने के लिए रोजाना दो गिलास दूध का सेवन तथा उसके साथ विटामिन ई कैप्सूल खाना चाहिए।इससे शरीर मजबूत एवं बलशाली होता है तथा अगर आपके बाल झड़ते हैं कि आप गंजेपन का शिकार हो रहे हैं तो आपको नियमित रूप से विटामिन…
* युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान * कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बोले- नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते…
