Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में
    Featured

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261003 185516 6115
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रात 9 बजे मिली सूचना, CCTV एवं तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस — मार्ग में पुलिस टीमों को अलर्ट कर नाकाबंदी, अंततः अहरौरा में वाहन रोककर 03 आरोपी हिरासत में

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 02.10.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डीएम टावर, रांवाभाठा निवासी श्रीमती अनिता राय द्वारा रात्रि लगभग 09:00 बजे अपने पति प्रतीक राय के घर वापस नहीं लौटने एवं मोबाइल बंद होने की सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही थाना खमतराई की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। CCTV फुटेज के बारीकी से अवलोकन से पता चला कि प्रतीक राय को उसी दिन दोपहर लगभग 02:28 बजे काले रंग की UP पासिंग स्कॉर्पियो वाहन में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर ले जाया गया था।

    पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले द्वारा इस गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।

    इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना खमतराई की टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

    CCTV से खुली घटना की कड़ी, तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस

    घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी सामने आने के बाद थाना खमतराई की टीम द्वारा *तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से वाहन की लगातार ट्रैकिंग* प्रारंभ की गई। वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की जानकारी मिलते ही तत्काल अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय स्थापित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर वाहन की लोकेशन, संभावित मार्ग, टोल प्लाजा एवं अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी साझा की गई। वाहन के संभावित मार्ग को देखते हुए *चौपन, रॉबर्ट्सगंज सहित मार्ग में पड़ने वाले संबंधित पुलिस क्षेत्रों को भी तत्काल अलर्ट किया गया तथा संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए।

    रायपुर पुलिस द्वारा लगातार साझा की जा रही तकनीकी एवं टोल संबंधी जानकारी के आधार पर संबंधित पुलिस टीमों द्वारा वाहन की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा लोकेशन में बदलाव के अनुसार मार्ग में तैनात टीमों को लगातार अपडेट किया जाता रहा।

    अंततः अहरौरा में वाहन रोककर 03 आरोपी हिरासत में

    लगातार तकनीकी ट्रैकिंग, मार्ग में की गई नाकाबंदी एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के परिणामस्वरूप *थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोक लिया गया तथा उसमें सवार 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

    जांच में सामने आया कि वाहन एवं पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

    12 घंटे के भीतर पुलिस ने जोड़ी पूरी कड़ी

    रात्रि लगभग *09:00 बजे सूचना प्राप्त होने से लेकर लगभग 12 घंटे के भीतर* थाना खमतराई की टीम द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लोकेशन, टोल संबंधी जानकारी एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई।

    हिरासत में लिए गए आरोपी

    01. अभय सिंह, पिता राम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी हनुमंत नगर चौराहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी (उत्तरप्रदेश)

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    02. बृहस्पत देव सिंह, पिता रामबहादुर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दरियावगंज, थाना सीहोर (उत्तरप्रदेश)

    03. आदर्श सिंह, पिता संतोष कुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी अलावलपुर, पोस्ट अटीहार, जिला प्रतापपुर (उत्तरप्रदेश)

    तीनों आरोपियों को अहरौरा क्षेत्र में हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को विधिवत कार्रवाई हेतु रायपुर लाने के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो चुकी है।

    थाना खमतराई प्रभारी एवं टीम का विशेष योगदान

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल एवं थाना खमतराई की टीम का विशेष योगदान रहा। टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल *CCTV फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लगातार ट्रैकिंग, टोल संबंधी जानकारी का संकलन तथा अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय* स्थापित कर लगातार कार्रवाई की गई।

    नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, CCTV एवं तकनीकी सर्विलांस के प्रभावी उपयोग तथा अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से अपराधों की पतासाजी एवं आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई लगातार जारी है।

    यह भी पढ़े: Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    यह भी पढ़े: PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    यह भी पढ़े: क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,976 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,399 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.