Author: Deepak Sahu
ओबरा (सोनभद्र)/स्वराज टुडे: मां मेरा अंतिम समय है, ओबरा डैम पर हूं। तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना। मोबाइल से अपनी मां से 25 सितंबर को बात करने के बाद फोन काट देने वाले युवक गोठानी गांव निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव पांच दिन बाद गुरुवार की शाम ओबरा डैम में उतराया मिला। वहां मछली मारने गए बच्चों ने पानी में उतराया शव देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि जुगैल थाना…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक संस्था SROUT (Social Revival Group of Urban Rural and Tribal) के संस्थापक श्री डिक्सन मसीह के पिता एवं NTPC के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री नेल्सन मसीह का गुरुवार को कोरबा के निजी अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उनका उपचार रायपुर में चल रहा था। श्री नेल्सन मसीह अपने पीछे दो पुत्रियों एवं एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा SROUT परिवार में शोक की लहर है। स्वर्गीय श्री नेल्सन मसीह के अंतिम संस्कार की…
मध्यप्रदेश बालाघाट/स्वराज टुडे: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचकर उन बैगा आदिवासियों से मुलाकात की, जिनके बच्चे बीमारी से जान गंवा चुके हैं। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन एमपी में ऐसा नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव में बैगा परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां बहुत सारे बच्चों की मौत हुई है।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दुर्गोत्सव समिति ने पूजा, पंडाल, विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के साथ भव्य डांडिया आयोजन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है, जिसे लेकर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति अध्यक्ष विवेक पांडे ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कॉलोनीवासियों से पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 का दुर्गोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक आस्था, उत्साह और एकजुटता का…
• BALCO अपनी बाउंड्री पीछे कर सड़क के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराए कोरबा/स्वराज टुडे: बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के प्रस्तावित फोरलेन को लेकर स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की समस्याओं के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को परसाभाठा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाजार चौक में नागरिकों एवं छोटे दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों के घर और उनकी रोजी-रोटी नहीं हो सकती। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि परसाभाठा के अनेक छोटे दुकानदार वर्षों से अपनी छोटी-छोटी दुकानों के माध्यम से परिवार…
* वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत, सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और सेवा भावना से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा” का कोरबा जिले के भैसमा, उरगा मंडल में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लेकर आगे बढ़…
*सच की आवाज़ दबाने की साजिश के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फूटा गुस्सा सच लिखने पर चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं* *सरगुजा से लेकर पूरे प्रदेश में पत्रकारों को डराने-धमकाने का गंदा खेल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई ने खोली सिस्टम के खिलाफ सीधी जंग* *अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष नरेश चौहान बोले — “कलम पर पाबंदी लगाने वाले सुन लें, सच बिकेगा नहीं और कलम झुकेगी नहीं”* *• डीजीपी और एसपी से माफिया-सिंडिकेट पर नकेल कसने व पत्रकारों को पुख्ता सुरक्षा देने की मांग* सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे :- सत्ता और भ्रष्ट सिस्टम की आँखों में आँखें डालकर सच लिखना अब मानों…
मध्यप्रदेश मऊ/स्वराज टुडे: यह कारागार नही , बल्कि सुधारगृह है । इसमें आपको स्वयं में सुधार लाने हेतु रखा हुआ है, शिक्षा देने हेतु नहीं । इस कारागार को संस्कार सुधार केंद्र बना लो इसमे एक दुसरे से बदला लेने के बजाए स्वयं को बदलना है। बदला लेने से समस्या और ही बढ़ जाती है | उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे | वे जिला कारागार (जेल) में बंद कैदियों को दो दिवसीय कर्म गति और व्यवहार शुद्धि से अपराध मुक्त जीवन विषय पर बोल रहे थे।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: किडनी, पेशाब की नली और पुरुषों से जुड़ी यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का एक और विकल्प सामने आया है। न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी स्थित शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल की ओर से जारी परिचय सामग्री में दी गई है। डॉ. वैभव कांत बदेरिया की शैक्षणिक योग्यता MBBS, MS और MCh बताई गई है। वे Consultant Urologist के रूप में यूरोलॉजी से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। किडनी…
नवजात की खबर मिलते ही मंत्री श्री अग्रवाल ने सीएचएमओ से फोन पर स्वास्थ्य की ली जानकारी मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – श्री राजेश अग्रवाल रायपुर/स्वराज टुडे: सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची की खबर सामने आने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर नवजात को समुचित उपचार उपलब्ध कराने…
