Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक
    Featured

    बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72889170317909068884385385d833bd54c66033d679279a01b9e3d9738d667c8a0426ad7e8e2b07a679eb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    बालाघाट/स्वराज टुडे: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचकर उन बैगा आदिवासियों से मुलाकात की, जिनके बच्चे बीमारी से जान गंवा चुके हैं। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन एमपी में ऐसा नहीं हो रहा है।

    राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव में बैगा परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां बहुत सारे बच्चों की मौत हुई है। कुपोषण और बीमारी के कारण मौत हुई है। इसका समय पर इलाज न मिलना सरकार का फेलियर है। सरकार ने कोई सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आधे से ज्यादा लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करे।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों को उनका वन अधिकार पट्टा मिलना चाहिए। मनरेगा के तहत उन्हें रोजगार और बच्चों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सरकार कहती है कि 24 घंटे विकास हो रहा है, लेकिन 24 घंटे भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन जब हमारे आदिवासी भाइयों को मदद की जरूरत है, तब उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। केंद्र और राज्य की सरकार ने बेसहारा छोड़ दिया है। बीमारी से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह फेल रही। वे यह मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे।

    राहुल गांधी ने कहा कि एक और बात है। अगर किसी महिला को एक सरकारी योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती है, तो लाड़ली बहना योजना का पैसा काट लिया जाता है। अगर सरकार दो योजनाएं चला रही है, तो लोगों को दोनों योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। हमारी सरकार आने पर आदिवासी समुदाय की हरसंभव मदद की जाएगी। वन अधिकार कानून के तहत उन्हें उनका अधिकार दिलाया जाएगा और शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हम उन्हें वनवासी नहीं, बल्कि आदिवासी कहते हैं। वे इस देश के मूल निवासी हैं। इसलिए उन्हें देश में उनका उचित स्थान, अधिकार और शिक्षा मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे आदिवासियों को भारत के बीचों-बीच अकेला छोड़ दिया गया हो, मानो उनके लिए न तो केंद्र सरकार है और न ही मध्य प्रदेश सरकार। मनरेगा ठप है, वन अधिकार कानून लागू नहीं हो रहा और आदिवासियों को जमीन के पट्टे नहीं मिल रहे हैं। बच्चों की मौत के बावजूद पीड़ित परिवारों को पूरा मुआवजा तक नहीं मिला है। आधे लोग अब भी इससे वंचित हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि मैं विपक्ष की तरफ से, कांग्रेस पार्टी की ओर से कहना चाहता हूं कि आप अपना काम कीजिए। शिक्षा दीजिए, अस्पताल दीजिए, इनका जो हक वो दीजिए। हमने तो उनसे कहा है कि जैसे ही हमारे सरकार आएगी, हम इनकी मदद करेंगे। हम बिल लाएंगे। हम इनकी शिक्षा में विश्वास करते हैं। हम इन्हें वनवासी नहीं कहते हैं। हम इन्हें आदिवासी कहते हैं। शिक्षा मिलना चाहिए, स्वास्थ्य सेवा मिलना चाहिए, इन्हें इनका हक मिलना चाहिए। लोकसभा में मामला उठाऊंगा। सिर्फ इनका नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का मुद्दा उठाऊंगा।

    इधर, मप्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी आज बालाघाट के जगला गांव में आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचे हैं। पिछले कुछ समय में यहां आदिवासी परिवारों के 30 से ज्यादा बच्चों ने कुपोषण और मलेरिया-मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया। राहुल गांधी ने यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का वादा किया।

    यह भी पढ़ें: Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    यह भी पढ़ें :  Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    यह भी पढ़ें: Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,985 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.