Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी
    Featured

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260930 092002
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गोरखपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. एकताल में 5 दिन से लापता 10वीं कक्षा के टॉपर किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. लव, अफेयर और मर्डर के सस्पेंस ने पुलिस को उलझा दिया है.

    पिता के आरोपों के आधार पर आईआईटी की तैयारी कर रहे किशोर की हत्या के शक में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ मोबाइल की कॉल और वाट्सएप डिटेल के साथ लोकेशन के आधार पर घटना का सच सामने लाने के लिए प्रयास कर रही है.

    क्या है पूरा मामला ?

    पीपीगंज थानाक्षेत्र के जंगल कौड़िया के मोहम्मदपुर टोला परसौना के रहने वाले नंदकिशोर निषाद का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस निषाद 5 दिनों से लापता था. प्रिंस निषाद का शव 28 सितंबर (सोमवार) की देर शाम चिलुआताल थानाक्षेत्र के महेसरा शेखपुरवा गांव के पास चिलुआताल में मिला. शव पानी में रहने की वजह से पूरी तरह से सड़ गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में की.

    पिता ने हत्या का आरोप लगाया

    प्रिंस के पिता नंदकिशोर निषाद ने लव-अफेयर में हत्या का आरोप लगाया है. नंदकिशोर ने बताया कि प्रिंस उनका इकलौता बेटा था. उनकी पत्नी लक्ष्मीना देवी बेटे प्रिंस और बेटी शालिनी बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए चिलुआताल थानाक्षेत्र के बरगदवा-मोहरीपुर में किराए का मकान लेकर रहते थे. प्रिंस शहर के बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग संस्थान में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह 23 सितंबर को सुबह 8:00 बजे कोचिंग में महीने में एक बार होने वाला टेस्ट देने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    23 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी

    जब 23 सितंबर को देर शाम तक प्रिंस घर वापस नहीं लौटा तो पिता नंदकिशोर निषाद ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रिंस निषाद के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो अंतिम लोकेशन पीपीगंज में मिली. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. घरवालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की पचाहन की. नंदकिशोर के मुताबिक 11वीं कक्षा में बेटे के साथ पढ़ने वाली छात्रा उसे कॉल कर उससे बातचीत करती थी. पुलिस जांच में भी छात्र के एक लड़की से बात करने की पुष्टि हुई है. नंदकिशोर ने प्रिंस से मोबाइल पर बातचीत करने वाली छात्रा, उसके भाई और माता-पिता के साथ एक सहपाठी के खिलाफ तहरीर देकर हत्‍या का आरोप लगाया है.

    लव-अफेयर में हत्या का आरोप

    मृतक प्रिंस निषाद के पिता नन्दकिशोर निषाद ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की एक लड़की से लव-अफेयर में हत्या की गई है. क्लास 11 की एक लड़की उससे बात करती थी. वह हाथ जोड़कर बोले उनके बेटे की हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वह उनका इकलौता बेटा था. वह रोते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री के शहर में उनके बेटे की अपहरण के बाद हत्या हो गयी. अब वह कैसे जी पाएंगे? उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया के मोहम्मदपुर टोला परसौना निवासी नंदकिशोर चिलुआताल थानाक्षेत्र के बरगदवा मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराए के मकान में रहते हैं. वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं. परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मीना, बेटा प्रिंस और बेटी शालिनी साथ रहती थी. उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रिंस 10वीं में स्कूल टॉपर था. उन्होंने कैंट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता में कोचिंग में कॉल करके पूछा तो बताया गया कि वह कोचिंग सेंटर नहीं गया था. जबकि उस दिन उसकी परीक्षा थी. उन्होंने उसके दोस्तों और अपनी रिश्तेदारी में कॉल कर पूछा, लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    चार लोगों से पूछताछ जारी

    चिलुआताल पुलिस ने 28 सितंबर (सोमवार) देर रात 4 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. गोरखपुर के कैंपियरगंज सर्किल के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय बच्‍चा 23 सितंबर को सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया. परिजनों ने इस मामले में चिलुआताल थाने में तहरीर दी थी. बच्‍चे की बरामदगी के लिए सारी टीमों को लगा दिया गया था. बच्‍चे की बरामदगी के लिए मुकदमा पंजीकृत करके बच्‍चे की बरामदगी के लिए टीम के साथ सर्विलांस टीम को लगा दिया गया था.

    इस मामले में सभी पहलू पर जांच कर रहे हैं. जो भी संभावना है, उस पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है. इसमें अभी जो संदिग्‍ध लोग हैं, जिनके नाम आए हैं उनसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस हिरासत में 4 संदिग्‍ध लोगों को लेकर सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें: खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    यह भी पढ़ें: जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,969 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    गोरखपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया…

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.