Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन
    Featured

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261001 WA0262
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *सच की आवाज़ दबाने की साजिश के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फूटा गुस्सा सच लिखने पर चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं*

    *सरगुजा से लेकर पूरे प्रदेश में पत्रकारों को डराने-धमकाने का गंदा खेल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई ने खोली सिस्टम के खिलाफ सीधी जंग*

    *अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष नरेश चौहान बोले — “कलम पर पाबंदी लगाने वाले सुन लें, सच बिकेगा नहीं और कलम झुकेगी नहीं”*

    *• डीजीपी और एसपी से माफिया-सिंडिकेट पर नकेल कसने व पत्रकारों को पुख्ता सुरक्षा देने की मांग*

    सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे :- सत्ता और भ्रष्ट सिस्टम की आँखों में आँखें डालकर सच लिखना अब मानों गुनाह बना दिया गया है ! शासन-प्रशासन की अव्यवस्था, घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसे ही कोई कलमकार आवाज़ उठाता है, बौखलाया हुआ माफिया सिंडिकेट और भ्रष्ट तंत्र सवालों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों के निजी जीवन, परिवार और धर्म पर घटिया हमले शुरू कर देता है। सरगुजा और अंबिकापुर में सच उजागर करने वाले पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल एक्टिविस्टों के चरित्र हनन और संगठित ट्रॉलिंग के इस खौफनाक खेल के खिलाफ अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी कलमकारों ने खुली जंग का ऐलान कर दिया है।

    इसी कड़ी में ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ (ABPSS) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय के नाम दो-टूक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक (DGP), नवा रायपुर को भी भेजी गई है, जिसमें साफ चेतावनी दी गई है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंटने की इस कायराना साजिश को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज...सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र का गंदा खेल: सवालों पर चरित्र हनन

    हाल ही में सहायक प्राध्यापक एवं सामाजिक एक्टिविस्ट अकिल अहमद अंसारी के पत्र ने जिस तरह भ्रष्ट तंत्र की पोल खोली है, उससे स्पष्ट है कि सच बोलने वालों को मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर संगठित गिरोह सक्रिय कर दिए जाते हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने तीखे शब्दों में कहा कि—
    “पत्रकार समाज का सजग पहरी है। जब तंत्र नाकाम होता है, तो पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच सामने लाता है। लेकिन आज हालात यह कर दिए गए हैं कि तथ्यों पर बहस करने के बजाय पत्रकारों के मान-सम्मान को कुचलने के लिए सोशल मीडिया पर पेड ट्रॉलिंग और धमकियों का सहारा लिया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ की धरती हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ी है; हम अपने साथियों के सम्मान के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे।”

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ इकाई ने रखीं तीन टूक मांगें:

    माफिया व सिंडिकेट की उच्चस्तरीय जांच: पत्रकारों व एक्टिविस्टों को सुनियोजित तरीके से टारगेट करने वाले असामाजिक तत्वों, भू-माफियाओं और संगठित गिरोहों को चिन्हित कर निष्पक्ष व त्वरित जांच हो।
    कलमकारों को पुख्ता सुरक्षा गारंटी: जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाक पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को भयमुक्त वातावरण और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
    चरित्र हनन व फेक नैरेटिव पर गैर-जमानती कार्रवाई: सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव गढ़ने, व्यक्तिगत रंजिश साधने, परिवार को घसीटने और धमकियां देने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाए।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    बिलासपुर में प्रदेश नेतृत्व ने भी खोला मोर्चा, सीएम व गृहमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    उल्लेखनीय है कि इसी मामले को लेकर बिलासपुर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, राष्ट्रीय पदाधिकारी अमित संतवानी और उत्पल सेनगुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने सीधे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि सरकार ने सच लिखने वालों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो पूरे प्रदेश के कलमकार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज्ञापन सौपने पहुचे पत्रकार जिसमे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान,कोषाध्यक्ष पिंग्धवज खांडेकर , ब्लाक अध्यक्ष सारंगढ़ समीप अनंत ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ़ युवराज निराला , ब्लाक अध्यक्ष कोसीर गुलशन लहरे,ब्लाक उपाध्यक्ष शंभु पटेल,ब्लाक महासचिव तुलसीदास महंत , संतोषी तेंदुलकर,उपस्तिथ रहे ।

    यह भी पढ़ें: Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    यह भी पढ़ें: क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026

    धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    October 1, 2026

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,972 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    * वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत, सेवा संकल्प अभियान के…

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.