Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Featured

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260930 WA0067
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ▪️ नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था आरोपी।
    ▪️ शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध।
    ▪️ मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया।
    ▪️ आरोपी गुरूदेव दास महंत, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी सिरली गिरफ्तार।
    ▪️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    सक्ती/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बहन दिनांक 20.08.2026 को सुबह करीब 09:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शाम एवं रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा आस-पास तथा रिश्तेदारों में उसकी पतासाजी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा नाबालिग की शीघ्र पतासाजी कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा नाबालिग की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    पतासाजी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपी गुरूदेव दास महंत के कब्जे से दस्तयाब किया गया।

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    पीड़िता के कथन में उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी गुरूदेव दास महंत उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

    प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरूदेव दास महंत पिता लक्ष्मणदास महंत, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी ग्राम सिरली, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    सक्ती पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    यह भी पढ़ें: New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    यह भी पढ़ें: Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    ▪️ नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था आरोपी। ▪️ शादी का प्रलोभन देकर…

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.