Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026

    अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

    November 10, 2026

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ
    Featured

    अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261110 WA0003
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे उद्घाटन, 24 घंटे MBBS डॉक्टर, ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

    कटघोरा / कोरबा:  बेहतर इलाज के लिए अब कटघोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital) एक बड़ी पहल करने जा रहा है। कटघोरा के नवागांव रोड पर MJM हॉस्पिटल के नवीन मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय का शुभारंभ 11 नवंबर 2026 को भव्य समारोह में किया जाएगा। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

    नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे।

    समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल होंगे। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल की भी उपस्थिति रहेगी।

    एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

    MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय को मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यहां 24 घंटे MBBS डॉक्टरों की उपलब्धता रहेगी। नियमित रूप से MD मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

    अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बड़े शहरों के सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में सेवाएं देने वाले नामी विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिट भी यहां कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न जटिल बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें :  समुद्र​​​ के बीचों बीच रहस्यमयी गड्ढा ! नीचे छिपे हैं हजारों साल पुराने राज, जानिए ग्रेट ब्लू होल का रहस्य

    ICU से लेकर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तक आधुनिक इंतजाम

    नवीन चिकित्सालय में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए ICU, आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्राइवेट वार्ड और भर्ती मरीजों के लिए उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्रसव एवं मातृत्व सेवाओं की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में 24 घंटे फार्मेसी और पैथोलॉजी की सुविधा भी मिलेगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों तथा आवश्यक जांचों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

    मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में यहां मरीजों के परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, भर्ती, ऑपरेशन और उपचार के लिए समन्वित चिकित्सा व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया है। आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों से लेकर सामान्य बीमारियों और विशेषज्ञ उपचार तक विभिन्न सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

    कटघोरा सहित ग्रामीण अंचल के मरीजों को होगा लाभ

    कटघोरा क्षेत्र के अनेक गांवों के मरीज बेहतर उपचार के लिए कोरबा, बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, गर्भवती माताओं, दुर्घटना में घायल मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

    11 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ समारोह

    MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ बुधवार, 11 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नवागांव रोड, कटघोरा, जिला कोरबा में होगा।

    अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन ने क्षेत्रवासियों से शुभारंभ समारोह में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    कटघोरा में आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026

    Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    November 10, 2026

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,078 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,564 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

    अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

    November 10, 2026

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.