छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक सरोकारों और जनसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब कोरबा द्वारा 5 अक्टूबर को गुरुनानक पब्लिक स्कूल इतवारी बाजार कोरबा में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविरि में स्कूल के सैकड़ों छात्रा-छात्राओं और स्टाफ का दंत परीक्षण करने के साथ ही उन्हें ओरल हाईजीन (मुंह की स्वच्छता) के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान सिटी डेंटल के डॉ- लायन सरफराज खान व अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की बारीकी से जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों में होने वाली सड़न, मसूड़ों की समस्याओं और उनसे बचाव के उपाय बताए।
दंत परीक्षण के साथ-साथ इस शिविर में विशेष रूप से मुख कैंसर (माउथ कैंसर) पर संक्षिप्त जानकारी बच्चों को दिया गया। डॉ- लायन सरफराज खान ने बताया कि आज के समय में गलत खान-पान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुख कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रा-छात्राओं को इसके शुरुआती लक्षणों जैसे-मुंह में लंबे समय तक छाले रहना, सफेद या लाल धब्बे पड़ना और मुंह खुलने में दिक्कत होना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं से तंबाकू, गुटखा और नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

लायंस क्लब कोरबा के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्कूली बच्चों में शुरुआत से ही अच्छी आदतें विकसित हों, इसीलिए गुरुनानक स्कूल में यह शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन जसपाल सिंह, लायन डॉ- सरफराज खान, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन महेन्द्र शर्मा, लायन मुकेश अग्रवाल रहे।

शिविर के आयोजन के लिए स्कूल के चेयरमैन लायन जसपाल सिंह, सचिव श्री रविन्दर सिंह व प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत कौर द्वारा इसकी तैयारी बहुत ही अच्छे से की गई थी। उन्होंने कार्यक्रम में पूरे समय सहयोग प्रदान किया। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा शिविर में उपस्थित चिकित्सकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह, सचिव लायन दीपक अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, एमजेएफ लायन एस-के- अग्रवाल, लायन मन मोहन यादव, लायन कामायनी दुबे, लायन मीना सिंह, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन पुरषोत्तम अग्रवाल, लायन योगेश दुबे, स्कूल प्रबंधन, टीचर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!
यह भी पढ़ें: DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

Editor in Chief

