Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
    Featured

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7294554281791339345118c9bb2784816f064b0f2904f795677467278b257c58f0638f6359d771483449bd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला घर से अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।

    परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, महिला 2 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य सरकंडा थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

    शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला घर से निकलने के बाद किस दिशा में गई और किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई। महिला की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, मुख्य सड़कों, चौराहों और संभावित आने-जाने वाले मार्गों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी महिला की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच...कब, कहां और कैसे देखें लाइव....टाइमिंग नोट कर लीजिए

    हालांकि अब तक ऐसा कोई सुराग सामने नहीं आया है, जिससे उसकी सही लोकेशन का पता चल सके। मामले में एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि महिला अपने बच्चे को छोड़ने के बाद आगे चली गई थी। उनके मुताबिक, महिला अपना मोबाइल बच्चे के पास छोड़ गई और इसके बाद ऑटो से रवाना हुई। इसी बिंदु के आधार पर पुलिस अब ऑटो की पहचान और महिला के संभावित रूट की जांच कर रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि महिला किस ऑटो में बैठी थी और वह ऑटो कहां तक गया। इसके लिए अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तकनीकी टीम भी मामले में सक्रिय है और हर संभावित जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं और लगातार पुलिस से संपर्क में हैं।

    पुलिस का कहना है कि तलाश के लिए टीम लगाई गई है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही महिला के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें: पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला…

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.