Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल
    Featured

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261121 WA0067
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: हसदेव नदी एवं प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से विगत तीन वर्षों से निरंतर कार्य कर रही नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी धार्मिक आयोजनों एवं नदी संरक्षण की कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

    तीन दिवसीय महायज्ञ एवं भव्य महाआरती समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे एवं सचिव यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्तिक मास के पावन अवसर पर 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर ‘श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के समापन अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) के दिन भव्य ‘मां हसदेव महाआरती’ संपन्न होगी।

    इस वर्ष की महाआरती का विशेष आकर्षण देशभर में नदियों के संरक्षण और आरती अभियान के लिए विख्यात निर्मोही अखाड़ा (चित्रकूट) से जुड़ीं दीदी मां साध्वी प्रज्ञा भारती जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो स्वयं इस महाआरती में शामिल होंगी। पत्रकार वार्ता में नमामि हसदेव सेवा समिति के संरक्षक शेष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष चंद्रकिशोर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे एवं सह-सचिव विजय राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति ने समस्त कोरबावासियों से 22 से 24 नवंबर तक आयोजित महायज्ञ एवं कार्तिक पूर्णिमा की महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

    दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवरफ्रंट निर्माण की मांग

    समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध जल वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और संकट है। कोरबा शहर और चांपा क्षेत्र में औद्योगिक राखड़ व गंदे पानी के कारण हसदेव नदी सर्वाधिक प्रदूषित हो रही है।
    समिति ने जनप्रतिनिधियों, राज्य एवं केंद्र सरकार से दर्री बांध से लेकर कुदुरमाल पुल तक रिवरफ्रंट के निर्माण की पुरजोर मांग की है। समिति का मानना है कि रिवरफ्रंट बनने और फिल्टर प्लांट (STP) लगने से नदी में गंदा पानी व राखड़ जाना रुकेगा, साथ ही तटों पर योग, ध्यान और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। इस मांग को लेकर आगामी महीनों में सर्वमंगला मंदिर से कलेक्ट्रेट तक जन-जागरण पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की भी योजना है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    जन-जागरण से दिख रहा सकारात्मक बदलाव

    समिति ने बताया कि स्कूलों और समाज के बीच चलाए गए निरंतर जन-जागरण अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है। अब लोग पूजा व हवन सामग्री को पॉलीथिन सहित नदी में फेंकने के बजाय केवल पूजन सामग्री ही प्रवाहित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026

    सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनेगी फिल्म, TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने किया ऐलान

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,100 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़ पेंड्रा/स्वराज टुडे: खबर लिखने को लेकर एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने…

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.