छत्तीसगढ़
पेंड्रा/स्वराज टुडे: खबर लिखने को लेकर एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां दी गईं और खबर न छापने के लिए धमकाया गया। बाउंड्री वाल मामले में भ्रष्टाचार की पत्रकार ने समाचार लगाया था,
पत्रकार ने बताया कि खबर से नाराज होकर पार्षद आयुष सोनी ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पत्रकार ने इस पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाने में करने की बात कही है।
पत्रकारों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि सच लिखने पर इस तरह धमकाना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।
पुलिस से मामले की जांच और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Editor in Chief





















