आज का राशिफल : आज 21 नवंबर दिन है शनिवार और आज शनिदेव के साथ चंद्रमा भी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर में आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र में संचार करेंगे और आज सिद्धि योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मिथुन और कन्या राशि के जातकों को लाभ का मौका दे सकता है। बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि
आज 21 नवंबर का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी काम के लेकर दुविधा में रहेंगे। घर के बड़ों के सहयोग आपके काम आएगा। बिजनेस में आज का दिन स्लो रह सकता है। सेहत में भी सुस्ती महसूस करेंगे। शाम से रात का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मनोरंजक करने का मौका मिल सकता है। वैसे आपको खानपान में संयम रखने की जरूरत है।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।आपको आज उपाय के तौर पर जल में गुड़ और तिल मिलाकर पीपल को देना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सुख शांतिमय रहेगा। आप आज पारिवारिक जीवन पर अधिक फोकस करेंगे। किसी घरेलू जिम्मेदारी को निभाने में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको राशि स्वामी शुक्र का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे और अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए भी प्लान करेंगे। तकनीकी चीजों में अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ ले पाएंगे।
आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको उपाय के तौर पर आज किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी व्यस्तता दिन भर बनी रहेगी लेकिन काम के साथ ही साथ आपका मन आज दर्शन और अध्यात्म की ओर भी आकृष्ट होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको लाभ के साथ दान पुण्य पर भी धन खर्च करना होगा। बच्चों से संबंधित किसी मामले में आपको समय और धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।
भाग्य आपका आज 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर दामोदराष्टकम् का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ में मन बोझिल रहेगा लेकिन शाम तक आप ऊर्जा और ताजगी महसूस करने लगेगे। धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी रुचि बढेगी। आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज काम के साथ-साथ मनोरंजक समय भी अपने लिए निकालेंगे। कारोबार में लाभ बना रहेगा। पुराना किया काम आज आपके लिए लाभ का अवसर भी लाएगा।
आपका भाग्य आज 83 प्रतिशत तक साथ निभा रहा है।आपको उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रहेगा। आप तुनक मिजाज हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। जीवनसाथी और घर के बड़ों का सपोर्ट आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। सरकारी काम में आज परेशानी हो सकती है,समय और कागजात का ध्यान रखें काम अटक सकता है। वाहन और खानपान से संबंधित काम में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। पुराने मित्रों और परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको उपाय के तौर पर तुलसी की जड़ की मिट्टी से तिलक करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी क्षमता को बाहर लाने का रहेगा। आपके अधिकारी और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई मौका दे सकते हैं। मित्रों के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप रुचिकर खानपान का आनंद ले पाएंगे। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले मे आपको शुभ ग्रह स्थिति का लाभ मिलेगा,कोई गिले शिकवे हैं तो उसे भी दूर कर पाएंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज चंद्रमा का छठे में और शुक्र का द्वादश भाव में गोचर करना सेहत में नरमी और सुस्ती को दर्शा रहा है। आपको काम के साथ ही साथ आराम का भी ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी समस्या के सामने आने से आपको परेशानी हो सकती है। बच्चों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको किसी छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना होगा। किसी सगे संबंधी अथवा मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी।
भाग्य आज आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन राशि में सूर्य के गोचर से ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहेगा। आप कठिन काम को भी पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम प्लान कर रहे हैं तो आपको लाभदायक डील मिल सकती है। जो जातक गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको भी आज लाभ मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है।
भाग्य आज 87 प्रतिशत तक आपका साथ निभा रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीबजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा लेकिन परिवार के सपोर्ट से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों के सहयोग से अपना काम पूरा कर पाएंगे। अपने लिए आप वस्त्र और शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन पर आपको खर्च करना पड़ सकता है, यात्रा का भी संयोग बन रहा है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।
भाग्य आज आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आप में विषयों को गहराई से जानने की रुचि रहेगी, शोध कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आर्थिक मामलों मे भी भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। पुराने लेनदेन आप निपटा पाएंगे। आपका पैसा फंसा है तो आपको प्रयास करना चाहिए,वापस मिलने का योग प्रबल है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कुछ अप्रत्याशित कारणों से अपनी कार्य योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। बड़े भाई से आज वाद विवाद में उलझने से आपको बचना होगा। बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि
आपके लिए आज आत्ममंथन और चिंतन का दिन है। आप पीछे किए गए काम की समीक्षा करेंगे जिससे आपको आगे का रास्ता अधिक स्पष्ट नजर आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सार्थक परिणाम प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल रहेगा लेकिन बच्चों और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत में नरमी से चिंता परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। लव लाइव में जुबान पर कंट्रोल रखें।
भाग्य आज 78 प्रतिशत तक साथ निभाएगा।उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज दिन के पहले भाग वैचारिक उलझन में रह सकते हैं जिससे इनका काम स्लो चलेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपको आगे बढ़ने के लिए पुश करेगा। आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। पड़ोसियों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। कैटरिंग, गिफ्ट आइटम और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी।
भाग्य आपका आज 84 प्रतिशत तक साथ देगा।उपाय के तौर पर आपको आज शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Editor in Chief





















