Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाल शोषण के आरोपी हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देना चाहती है भाजपा? एपस्टीन फाइल्स की गूंज, राज्यसभा के फैसले से मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष

    November 19, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाल शोषण के आरोपी हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देना चाहती है भाजपा? एपस्टीन फाइल्स की गूंज, राज्यसभा के फैसले से मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष
    Featured

    बाल शोषण के आरोपी हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देना चाहती है भाजपा? एपस्टीन फाइल्स की गूंज, राज्यसभा के फैसले से मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 1468caf7 47b1 4d55 903b 2f77e02d6107
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पुरी से इस्तीफे के बजाय स्थानीय नेताओं का हक छीनकर दिया राज्यसभा सीट का ईनाम

    भोपाल/स्वराज टुडे: पिछले दिनों मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद एक राज्यसभा सीट खाली हुई। इस सीट के खाली होते ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि इस बार किसी मध्यप्रदेश के नेता को ही यहां से चुनकर राज्यसभा भेजा जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक बार फिर प्रदेश के नेताओं को ठेंगा दिखाते हुए एक ऐसे नेता की मध्यप्रदेश में एंट्री करा दी है जिसके ऊपर बाल शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल केंद्रीय भाजपा ने बगैर सोचे समझे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। इस निर्णय ने सत्ता से लेकर संगठन और प्रदेश के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के बाद सभी अपना मन मसोस कर रह गए लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष या किसी अन्य नेता और संगठन के पदाधिकारी में हिमाकत नहीं कि कोई इस बात का विरोध कर सके।

    एपस्टीन फाइल में पुरी का नाम

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद भारतीय राजनीति में भी सवालों का दौर शुरू हो गया है। मामला किसी सामान्य मुलाकात या औपचारिक परिचय का नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति के साथ ईमेल संवाद और बैठकों का है, जिसका नाम नाबालिगों के यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ा रहा है। पुरी और एपस्टीन के बीच ईमेल संवाद के संदर्भ सामने आए हैं। सवाल यह है कि इस पूरे मामले में केंद्रित नेतृत्व ने आखिर चुप्पी क्यों साध रखी है। क्यों उन्होंने पुरी से इस पूरे मामले पर सफाई नहीं मांगी। जबकि उन पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें एक नए प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित करके इनाम दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    स्थानीय दावेदारों के अरमानों पर फिरा पानी

    मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने का फैसला प्रदेश भाजपा के उन नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जो लंबे समय से दिल्ली तक अपनी राजनीतिक दावेदारी पहुंचाने की कोशिश में जुटे थे। राज्य में संगठन के लिए वर्षों से काम कर रहे कई नेताओं को उम्मीद थी कि राज्यसभा की सीट के जरिए उन्हें दिल्ली की राजनीति में जगह मिलेगी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के फैसले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस निर्णय से एक बार फिर यह संदेश गया है कि भाजपा में राज्यसभा की उम्मीदवारी का फैसला केवल स्थानीय समीकरणों और नेताओं की वरिष्ठता के आधार पर नहीं होता। दिल्ली का नेतृत्व जब चाहे, किसी बाहरी चेहरे को प्रदेश के कोटे से संसद भेज सकता है। पार्टी के लिए यह रणनीतिक फैसला हो सकता है, लेकिन स्थानीय नेताओं के मन में निराशा और असंतोष पैदा होना स्वाभाविक है। सवाल यह भी है कि जब मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं से लगातार समर्पण की अपेक्षा की जाती है, तो राजनीतिक अवसरों के बंटवारे में उनकी दावेदारी कितनी मायने रखती है? क्या प्रदेश में योग्य और अनुभवी नेताओं की कमी है, या फिर दिल्ली का भरोसा स्थानीय नेतृत्व पर पूरी तरह कायम नहीं है? भाजपा नेतृत्व के लिए चुनौती अब स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को संभालने की है। क्योंकि चुनाव केवल बड़े चेहरों से नहीं, बल्कि बूथ पर खड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं। दिल्ली का फैसला भले रणनीतिक हो, लेकिन उसका राजनीतिक संदेश प्रदेश संगठन के भीतर दूर तक जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किल

    मध्यप्रदेश में राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर स्थानीय नेताओं की अनदेखी का मुद्दा अब संगठन के लिए नई चुनौती बन सकता है। हरदीप सिंह पुरी को प्रदेश से राज्यसभा भेजने के फैसले ने उन नेताओं की उम्मीदों को झटका दिया है, जो लंबे समय से संगठन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भले ही सार्वजनिक मंचों पर पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की बात कही जाए, लेकिन भीतरखाने की नाराजगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। इस असंतोष का असर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिल सकता है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव केवल बड़े नेताओं के भाषणों से नहीं जीते जाते। यहां स्थानीय समीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर संगठन की एकजुटता निर्णायक भूमिका निभाती है। यदि टिकट वितरण और राजनीतिक अवसरों में स्थानीय नेताओं को लगातार दरकिनार किया गया, तो उनकी निष्क्रियता पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। भाजपा का मजबूत संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है, लेकिन संगठन की मजबूती तभी कायम रहती है, जब समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व को सम्मान और अवसर मिले। दिल्ली के फैसले प्रदेश में लागू तो हो सकते हैं, लेकिन उनका राजनीतिक परिणाम स्थानीय स्तर पर ही भुगतना पड़ता है। अब देखना होगा कि प्रदेश नेतृत्व नाराज नेताओं को मनाने में सफल होता है या यह असंतोष चुनावी मैदान में पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी करता है।

    (विजया पाठक की रिपोर्ट)

    यह भी पढ़ें: दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    यह भी पढ़ें: IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026

    राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 18, 2026

    Korba: श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और उल्लास से मनायेगा सिन्धी समाज.….

    November 18, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित, रिक्त पदों की जानकारी 25 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

    November 17, 2026

    पंचतत्व में विलीन हुए अधिवक्ता विमल साहू, शोकमग्न जिला अधिवक्ता संघ ने एक दिन के लिए बन्द रखा काम

    November 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,093 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    बाल शोषण के आरोपी हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देना चाहती है भाजपा? एपस्टीन फाइल्स की गूंज, राज्यसभा के फैसले से मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष

    November 19, 2026

    पुरी से इस्तीफे के बजाय स्थानीय नेताओं का हक छीनकर दिया राज्यसभा सीट का ईनाम…

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026

    राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.