Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी
    Featured

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72945650617913320581955766f99e207b9d8fe3b6dc481021431cd95da050a820267efaa789d73e727a92
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    देहरादून/स्वराज टुडे: देहरादून जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर मंगलवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने चंद घण्टे में  खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में राजकुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इंद्रेश नगर में रहता है और प्लंबर का काम करता है.

    पुलिस के अनुसार, करीब दो साल से वह बुजुर्ग दंपति के घर पर प्लंबिंग का काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन बुजुर्ग दंपति ने ही राजकुमार को प्लंबिंग के काम के लिए घर बुलाया था. काम पूरा होने के बाद 600 रुपये मजदूरी को लेकर विवाद शुरू हुआ, क्योंकि दंपति आरोपी को 300 रुपये देने की बात कह रहे थे.

    पेचकस से किया हमला

    पुलिस के अनुसार, मजदूरी को लेकर बहस बढ़ने के बाद राजकुमार ने पेचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया. इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली महिला आवाज सुनकर वहां पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी पेचकस से वार कर दिया.

    घटना की जानकारी मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घर के भीतर बुजुर्ग दंपति और महिला घायल अवस्था में अचेत मिले. तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    मौके से आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

    मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक सोने की चेन भी बरामद हुई है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    https://x.com/DehradunPolice/status/2107476700716290162?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2107476700716290162%7Ctwgr%5E7c16b7abd1a2b4dd96e4198b5005dec1cab42247%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच

    पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. शुरुआती जांच में आरोपी बुजुर्ग दंपति के घर की ओर अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

    पूछताछ में आरोपी का बयान

    पुलिस पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह घटना वाले दिन प्लंबिंग का काम करने बुजुर्ग दंपति के घर गया था. काम पूरा होने के बाद उसने 600 रुपये मजदूरी मांगी, लेकिन दंपति 300 रुपये देने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई. आरोपी के अनुसार, दंपति ने उसे गालियां दीं, जिससे वह गुस्से में आ गया. इसके बाद उसने अपने पास रखे पेचकस से दोनों पर हमला किया.

    मृतकों की पहचान 75 वर्षीय रजनी कपूर, 80 वर्षीय रमेश कपूर और 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है. तिलया देवी पड़ोस के घर में घरेलू काम करती थीं. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के बांदा का रहने वाला है. वर्तमान में वह इंद्रेश नगर में सहारनपुर चौक के पास रहता है.

    यह भी पढ़ें: Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    यह भी पढ़ें: Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    छत्तीसगढ़ ​बिलासपुर/स्वराज टुडे: उ म नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.