आंध्रप्रदेश
श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल की छात्रा का शव पाया गया। वह एक डांस कॉम्पटीशन में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम गई थी। लापता होने से पहले छात्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके आसपास नशे में धुत लोग बैठ हैं।
इसके बाद बुधवार यानी 7 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे ट्रैक के पास छात्रा का शव पाया गया। मृतक छात्रा हिमाश्री बोरो के परिवार का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है। उन्होंने आरपीएफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
‘वह बेहद डरी हुई थी’
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि बोरो चलती हुई ट्रेन से गिर गई थीं। मृतक छात्रा के परिवार का कहना है कि बोरो बाकी साथियों से पहले अकेले ही वापस आ रही थीं क्योंकि उनकी गुवाहाटी में परीक्षा थी। बोरो नो विशाखापट्टनम से रात के 12 बजे के करीब ट्रेन नंबर 22503 पकड़ी थी। अविनाश नाम का शख्स उन्हें रेलवे स्टेशन तक छोड़ने आया था।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि बोरो एस-2 में बैठीं। उनके पास जनरल का टिकट था। इसेक बाद बोरो ने अपनी भाभी को फोन किया और कहा कि ट्रेन में उसे डर लग रहा है। वहां का माहौल कुछ अच्छा नहीं है। मृतका की भाभी ने बताया. ट्रेन पर बैठने के बाद बोरो ने अपनी एक दोस्त को भी फोन किया था और बताया था कि वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उसने अपने दोस्त के साथ कोच का एक वीडियो भी शेयर किया था।
परिवार ने बताा कि 2.30 से 3 बजे के बीच जब उन लोगों ने फोन करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद रेलवे हेल्पलाइन पर फोन किया। एनएफआर की तरफ से कहा गया कि 6 अक्टूबर पर रेल मदद पोर्टल पर उन्हें अलर्ट मिला था। श्रीकाकुलम रोड स्टेशन पर आरपीएफ के एसआई को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने स्लीपर कोच में बोरो को तलाश करने की कोशिश की। अगले दिन बोरो का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।
मृतक छात्रा के दो बैग ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित पाए गए हैं।पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे स्थानीय डिमोरिया विधायक तपन दास ने कहा कि राज्य सरकार शव को वापस लाने की व्यवस्था कर रही है और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द शव गुवाहाटी लाया जाएगा। परिजनों ने आरपीएफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें::Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित
यह भी पढ़ें::Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

Editor in Chief

