Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह
    Featured

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261010 WA0038
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जताया आभार

    * अशोक मोदी की इस उपलब्धि से कोरबा जिले व अग्र समाज में हर्ष एवं गौरव का वातावरण

    कोरबा/स्वराज टुडे:  महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर, 2026 को श्री अग्रवाल सभा, राजनांदगांव द्वारा एक विशाल एवं भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में कोरबा के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन श्री अशोक मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राजनांदगांव की पावन धरा पर मुख्य अतिथि बनाए जाने पर संपूर्ण कोरबा जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है।

    समारोह में शामिल होने से पूर्व श्री अशोक मोदी ने समस्त जिलावासियों, प्रदेशवासियों एवं देश-दुनिया में बसे सभी अग्रवाल समाज व आमजनों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसके साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा करना संपूर्ण समाज के लिए ऐतिहासिक एवं सम्मानजनक निर्णय है।
    व्यापारिक नेतृत्व और सामाजिक सरोकार

    उल्लेखनीय है कि श्री अशोक मोदी व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। ‘कृष्णा ग्रुप’ के माध्यम से उन्होंने व्यावसायिक जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम की है। व्यापारिक व्यस्तताओं के बावजूद वे धार्मिक आयोजनों, जनकल्याणकारी अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद, समानता, सेवा, परस्पर सहयोग और बंधुत्व के सिद्धांतों को धरातल पर साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    विभिन्न प्रांतों में सतत मार्गदर्शन और सम्मान

    श्री मोदी के निस्वार्थ सेवाभाव और कुशल नेतृत्व को देखते हुए न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि गोंदिया महाराष्ट्र, संबलपुर ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों में भी वे जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि होकर जाते हैं. छत्तीसगढ़ के रायगढ़, भाटापारा, शक्ति, जांजगीर, चांपा, बालको, कुनकुरी, पत्थलगांव, शिवरीनारापण सहित अनेक स्थानों पर प्रतिवर्ष जयंती आयोजनों में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है, जहाँ उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से समाज को एक नई दिशा मिलती है।

    सर्वत्र हर्ष और बधाई का तांता

    अपने उत्कृष्ट विचारों को वास्तविक सेवाकार्यों में बदलने की इसी कार्यशैली के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है। 11 अक्टूबर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी गरिमामय उपस्थिति की सूचना से ‘समस्त परिवार, व्यापारिक संगठनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों में अपार हर्ष व्याप्त है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,011 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    *अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का…

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.