➡️ *प्रार्थी के तीन वर्ष तीन माह की पुत्री पीड़िता के साथ आरोपी के द्वारा किया गया दुष्कर्म।*
➡️ *प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 340/26 धारा 65(2) bns 4 ,6 पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।*
रायपुर/स्वराज टुडे: मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 9/10/26 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री पीड़िता 3 वर्ष 3 माह की उसके पूर्व परिचित पड़ोस में रहने वाले परमानंद ध्रुव के घर खेलने गये थी जहां आरोपी परमानंद ध्रुव के द्वारा पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया।
मामले की जानकारी होने पश्चात थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण को मामले के संबंध में अवगत कराया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन पर त्वरित टीम गठित कर आरोपी परमानंद ध्रुव को पकड़ा गया उक्त आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है l
गिरफ्तार आरोपी
परमानंद ध्रुव पिता घूरा ध्रुव उम्र 35 साल ,थाना आमानाका
यह भी पढ़े: नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Editor in Chief

