छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: थाना गंज के अपराध क्रमांक 30/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अण्डर ब्रीज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 37,50,000/-रूपये, 10 नग मोबाईल फोन कीमती 5,00,000/- रूपये, 02 नग महिन्द्रा थार कार क्रमांक सी जी 04 एन यू 0313 एवं सी जी 04 एन व्ही 6677 कीमती 40,00000/- रूपये, 01 नग नेक्सा एक्सएल 06 कार क्रमांक सी जी 04 पी एक्स 6086 कीमती 10,00000/- कुल जुमला कीमती लगभग 92,50,000/- रूपये जप्त* कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।
प्रकरण में ऑनलाईन बैटिंग साईट्स jmdbet777.com की आई.डी. लेकर पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी लगातार पुलिस की टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी नितिन मोटवानी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को उसकी रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसकी पतासाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी नितिन मोटवानी द्वारा उक्त ऑनलाईन बैटिंग साईट्स के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी नितिन मोटवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – नितिन मोटवानी पिता बीजू मोटवानी उम्र 45 साल निवासी सी-304 पाल्म बैलाजियो थाना खम्हारडीह रायपुर।
यह भी पढ़ें: Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील
यह भी पढ़ें: नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Editor in Chief

