Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!
    Featured

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261010 18225122
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का मानसिक रूप से स्वस्थ होना न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली के लिए भी आवश्यक है। इसी महत्वपूर्ण संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “जीने के अनुभवों को सुना गयाः सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव” के अवसर पर शासकीय ई.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एन. कवर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।

    IMG 20261010 18222993

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा तनाव, चिंता, अवसाद एवं अन्य मानसिक परेशानियों के प्रति सकारात्मक, संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक परेशानियों को कमजोरी समझने या छिपाने के बजाय उन्हें समझना, स्वीकार करना और आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करना आवश्यक है। वर्तमान समय में पढ़ाई, करियर, पारिवारिक परिस्थितियों एवं सामाजिक अपेक्षाओं के कारण अनेक लोग मानसिक दबाव का सामना करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की भावनाओं को समझना, उसकी बात धैर्यपूर्वक सुनना और उसे भावनात्मक सहयोग प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रेरित किया गया कि संवेदनशील संवाद और परस्पर सहयोग किसी व्यक्ति के जीवन में आशा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं।

    मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के प्रसार के लिए एक विशेष पहल के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी फ्लैक्स महाविद्यालय के अन्य विभागों में वितरित किए गए। इन फ्लैक्स के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक परेशानियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा जागरूकता की आवश्यकता का संदेश प्रसारित किया गया। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक विचार पहुँचाना तथा एक जागरूक, संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण विकसित करना था। विद्यार्थियों की इस रचनात्मक पहल ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अवंतिका कौशिल, अतिथि व्याख्याता डॉ. शैलेन्द्र कुमार गौतम एवं डॉ. अर्चना पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति तथा जागरूकता फ्लैक्स तैयार करने एवं वितरित करने में सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके प्रयासों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत चिंता का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। मानसिक परेशानियों के प्रति संवेदनशीलता, सकारात्मक संवाद, समय पर सहायता और आपसी सहयोग के माध्यम से एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर

    सके और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के सहायता प्राप्त कर सके। यह आयोजन वि‌द्यार्थियों को स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग, संवेदनशील और सहयोगी बनने की प्रेरणा देने वाला रहा। नुक्कड़ नाटक और जागरुकता फ्लैक्स के माध्यम से यह संदेश प्रसारित किया गया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक व्यवहार और जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।

    किसी की खामोशी को समझना, उसकी बात को सुनना और कठिन समय में उसका साथ देना-यही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सच्ची संवेदनशीलता है।

    यह भी पढ़ें: Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    यह भी पढ़ें: नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,012 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.