Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक
    Featured

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7312479541792725172454366ca0577b71fc0fdb42a430d9a03b25a7255a048aeed0c298cbefa1a3db2ec7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली./स्वराज टुडे: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात सामने आते ही जुगाड़ पहले जेहन में आ जाता है. इस जुगाड़ कल्चर पर रोक लगाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नया प्रस्ताव पेश किया है.
    अब ऑनलाइन परीक्षा को पास करना और भी मुश्किल कर दिया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. नए प्रस्ताव से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए अब ऑनलाइन परीक्षा पास करना आसान नहीं होगा.

    केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए मंत्रालय की ओर से जारी मसौदे के मुताबिक, सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ा यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम कम-से-कम 30 मिनट का होगा. इसके अलावा, आधार से सत्यापित ऑनलाइन सेवाओं के तहत ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कुछ चुनिंदा सेवाओं के लिए शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव है. मसौदे में लाइसेंस में दर्ज विवरण में बदलाव के लिए किए गए आवेदनों पर 15 दिन के भीतर निर्णय लेने का भी प्रस्ताव है. आवेदन खारिज किए जाने की स्थिति में इसके कारण बताने होंगे. इसके अलावा, लाइसेंस में नाम और पते में बदलाव के लिए लगने वाला शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव है.

    क्या-क्या होगा बदलाव

    मसौदे के तहत पहचान, आयु और निवास के प्रमाण के रूप में आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ई-राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज स्वीकार किए जा सकेंगे. इसके अलावा, नए जारी किए जाने वाले और रीन्यू होने वाले प्रत्येक ड्राइविंग लाइसेंस को फॉर्म-7 के तहत लैमिनेटेड या पीवीसी कार्ड के रूप में देने का प्रस्ताव है. मंत्रालय ने मसौदा नियमों पर संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    अभी तक क्या नियम था

    केंद्रीय मोटर वाहन नियम के मुताबिक, अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाना जरूरी होता था. मंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया है. यह नियम लर्निंग लाइसेंस के लिए जारी किया गया है. सरकार ने सेफ ड्राइविंग ट्यूटोरियल का समय भी बढ़ाकर 30 मिनट करने की बात कही है. साथ ही इसे पूरा करने के लिए ज्यादा समय भी दिया है. पहले इसके लिए 7 दिन का समय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 15 दिन करने का प्रस्ताव है.

    क्या-क्या जानकारी जरूरी

    सरकार की ओर से जारी सेफ ड्राइविंग ट्यूटोरियल में ट्रैफिक साइन, सड़क पर चलने के नियम, हादसे के बाद ड्राइवर की जिम्मेदारी और गाड़ी चलाते समय जरूरी डॉक्यूमेंट जैसी बातें शामिल होती हैं. सरकार का मकसद सिर्फ परीक्षा पास कराने से नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी जानकारी देना भी है. यही वजह है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए जरूरी अंक 60 से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

    यह भी पढ़ें: Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज…

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.