छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोरबा द्वारा रामसागर पारा, कोरबा में चैतन्य देवियों की भव्य एवं आकर्षक झाँकी का आयोजन किया जा रहा है। यह झाँकी दिनांक 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
नवरात्रि का पर्व शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा एवं नौ देवियों की आराधना, भक्ति और आध्यात्मिक जागृति का पावन संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर सजाई गई दिव्य देवियों की झाँकी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा देगी।
ब्रह्माकुमारीज़, कोरबा की ओर से समस्त कोरबा वासियों से सादर अनुरोध है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पधारकर इस चैतन्य झाँकी के दर्शन का पुण्य लाभ लें तथा नवरात्रि के इस पावन पर्व को आध्यात्मिक उमंग एवं उत्साह के साथ मनाएँ।
स्थानः रामसागर पारा, दलिया गोदाम कोरबा
दिनांक: 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026
आयोजकः
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोरबा
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

Editor in Chief

