Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल: आज सूर्यदेव के करीब आकर बुध का गोचर होगा जिससे बुधादित्य योग बनेगा। लेकिन बुध अस्त की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे बातचीत और निर्णय क्षमता में हल्की कमी महसूस हो सकती है, महत्वपूर्ण बातचीत या कागजी कार्रवाई करनें में विशेष सावधानी रखें, जल्दबाजी में न करें। वहीं, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, उनकी उच्च राशि का शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह राहत की बात है। चंद्रदेव केतु से दूर जा रहे हैं, कल का मानसिक भारीपन अब हल्का होने लगेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा-पूर्व में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे…
* स्वास्थ्य मंत्री ने ली बिलासपुर संभाग की स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक * टीम भावना से काम कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश * मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग और उपचार पर जोर * संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एएनसी जांच एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश * बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं होने पर वेतन कटौती कार्यवाही के निर्देश कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कब कहां किसको खून की जरूरत पड़ जाए ये कोई नहीं जानता। समय पर खून नहीं मिलने से हजारों मरीजों की जान चली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए निःस्वार्थ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ एवं ग्राम सेवा समिति, फरसवानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन किशोर पब्लिक स्कूल, फरसवानी के परिसर में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक आज कोरबा के घंटाघर स्थित सियान सदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों तथा आगामी 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा करते हुए धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक तथा कोरबा के अतुल दास महंत को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, रूपेंद्र…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल इस समय एक ऐसे विवाद के केंद्र में हैं, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। जिस अधिकारी ने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें की थीं, आज वही अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग में ही 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण के बीच उनका एक पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नैतिकता और सार्वजनिक सेवा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मॉक इंटरव्यू में छलका था ‘ईमानदारी’ का…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक पूरे उत्साह और जुनून के साथ शामिल हुए। बारिश की तेज बौछारें भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकीं। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुआ, जिसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष लगातार छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम तिहार लोक पर्व हरेली महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने की। कार्यक्रम शुरू होने के पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। फिर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलकूद गेड़ी प्रतियोगिता, फुगड़ी प्रतियोगिता एवं नारियल प्रतियोगिता में महिला पुरुष वर्ग ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में मधुमेह रक्त शर्करा जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 15 अगस्त 2026 शनिवार को पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय महानदी निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। हजारों रोगियों की चिकित्सा का…
आज का राशिफल : आज 13 अगस्त को एक नया चंद्र चक्र यानी शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है, यह नए संकल्प और नई शुरुआत के लिए शुभ समय है। चंद्रदेव आज सुबह कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, मंगलदेव मिथुन राशि में अकेले हैं, ऐसे में विवाद और बहस से दूर रहना चाहिए। बुध और सूर्य मिथुन राशि में बुधादित्य योग बना रहे हैं जो लाभ का सृजन करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशिफल आज कोई नया संकल्प लेने या शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। संतान, प्रेम या…
