Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में हस्त नक्षत्र में, शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं और यह एक अच्छा नक्षत्र कहा जाएगा, खोजी नक्षत्र है, जिसमें किसी भी चीज का सॉल्यूशन पाने के लिए, फाइंडिंग पाने के लिए ये सबसे अच्छा माना जाता है। जो लोग किसी मुकदमे पे काम कर रहे होते हैं, किसी रिसर्च वाले लोग हैं, उनको रास्ता मिलता है और फाइंडिंग मिलती है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष…
दोस्तों के साथ बांगो बांध का नजारा देखने पहुंचे युवक ने अचानक रेलिंग पर चढ़कर खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर पानी में नजर आने के बाद वह लापता हो गया। अब पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। कोरबा/स्वराज टुडे: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों उफान पर है। लगातार बारिश के चलते बांध के 7 गेट खोले गए हैं और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बांध देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह…
रीवा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त को देश भर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था. स्कूल कॉलेजों में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था. इसी बीच एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसने सबके दिल को झकझोर दिया. दरअसल रीवा जिले के गरह क्षेत्र में, एक स्कूल के खेल के मैदान के पास गहरे पानी से भरे गड्ढे में दो छात्रों की जान चली गई. यह घटना तब हुई जब बच्चे देशभक्ति गीत गा रहे थे और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे.अब, खुशी की जगह पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है.…
हरियाणा हिसार/स्वराज टुडे: किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने हरियाणा के हिसार में शांतिपूर्ण आंदोलनरत किसानों से बातचीत करने की बजाय हांसी के पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बर लाठी चार्ज कर किसान नेता सुरेश कोथ, शमशेर नंबरदार, सुमित दलाल, श्रद्धानंद सहित 40 किसानों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही को किसान विरोधी बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। डॉ सुनीलम ने कहा कि 4 अगस्त को हिसार के सूर्य नगर में एक डेयरी चलाने वाले छोटे किसान जीवन कुंडू की भाजपा के एक गुंडे ने हत्या कर दी थी। वह किसान सुबह…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज कोरबा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर सिकलिन एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस पुनीत अभियान में 70 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। युवाओं की इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम नहीं,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। ध्वजारोहण से पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सम्माननीय सदस्यों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे पूरी गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजन ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर कोरबा के प्रतिष्ठित ‘शिवाय हॉस्पिटल’ में राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। हॉस्पिटल प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। ध्वजारोहण के ठीक बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।चिकित्सा के साथ सामाजिक सरोकार का संकल्पध्वजारोहण के पश्चात आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में हॉस्पिटल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोशनी शिशु मंदिर, लिटिल स्टार स्कूल, क्रेयॉन्स स्कूल, कृष्णा हुंडई, पावर इंपीरिया राइट, लालू राम कॉलोनी तथा टैगोर उद्यान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। बी. के. रुक्मणी दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्धोधन में कहा कि 15 अगस्त हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अवसर मिला।…
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने तमिलनाडु में एडमिनिस्ट्रेटिव, एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजरी रोल के लिए 821 ग्रुप 2 और 2A पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 11 अगस्त को जारी किया गया था और एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट अपने ऑफिशियल TNPSC एग्जामिनेशन पोर्टल के जरिए जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होगी और उम्मीदवार 9 सितंबर तक एप्लीकेशन भर सकते हैं। ज़रूरी तारीखें: नोटिफ़िकेशन और एप्लीकेशन: 11 अगस्त अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 9 सितंबर करेक्शन विंडो: 13-15 सितंबर प्रीलिमिनरी परीक्षा: 1…
उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित अकबरा यमुना पुल पर युवक पर 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप है। उसने पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया। आक्रोशित लोगों ने पहले आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी । सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मासूम की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर यमुना में उतारे गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना के पीछे गृहक्लेश की आशंका जता रही है। मामले में…
