Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन
    Featured

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261021 WA00411 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: विजयादशमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न प्रमुख दशहरा उत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    IMG 20261021 WA00371 IMG 20261021 WA00441

    मंत्री श्री देवांगन सबसे पहले एचटीपीपी दर्री के लाल मैदान में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दर्री मेन रोड स्थित दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव में सहभागिता की। वे बुधवारी बस्ती, मुड़ापार बाजार और राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1, निहारिका में आयोजित दशहरा उत्सवों में भी शामिल हुए। सभी आयोजन स्थलों पर उन्होंने नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने दर्री मेन रोड दुर्गा पूजा समिति, बुधवारी दशहरा उत्सव समिति, मुड़ापार दशहरा उत्सव समिति और राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 की समिति को क्रमशः एक-एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।IMG 20261021 WA00411

    भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का पर्व है विजयादशमी : मंत्री श्री देवांगन

    अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विजयादशमी केवल भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार की शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की अंततः विजय होती है।

    IMG 20261021 WA00391 IMG 20261021 WA00431

    उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। विजयादशमी हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, द्वेष और नकारात्मकता जैसी बुराइयों को त्यागकर अच्छाई एवं सदाचार अपनाने का संकल्प लेने का संदेश देती है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में भाईचारा एवं सद्भाव मजबूत होता है।

    IMG 20261021 WA00401 IMG 20261021 WA00421

    उन्होंने समस्त कोरबा वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सशक्त, समृद्ध और संस्कारवान समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

    IMG 20261021 WA00381

    इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री मनोज लहरे, श्री वैभव शर्मा, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू, श्री सरोज शांडिल्य, श्री मुकुंद कंवर, श्री किशोर साहू और पार्षद श्री पंकज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.