छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मैना चौक नगर निगम गार्डन पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को भयभीत रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हाथ में तलवार लेकर लहराते युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनीश ताण्डी निवासी सिविल लाईन रायपुर बताया।
आरोपी से तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर आरोपी अनीश ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 तलवार* जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 408/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – अनीश ताण्डी पिता बेंजामिन ताण्डी उम्र 22 साल निवासी उत्कल नगर आकाशवाणी के पास गली नं 02 थाना सिविल लाईन रायपुर।
यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

Editor in Chief

