Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026

    Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    November 22, 2026

    Bilaspur: सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, चेक में कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रूपये के फर्जीवाड़ा का आरोप

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर
    Featured

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 8, 2026Updated:October 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    rrc railway recruitment 2022 0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  क्या आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं? रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (स्नातक स्तर – CEN 06/2026) के तहत बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

    इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. रेलवे में करियर बनाने का यह बेहतरीन मौका है. इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ जॉब सिक्योरिटी और करियर ग्रोथ भी मिलती है.

    रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए यह साल बेहद खास रहने वाला है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3548 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. एप्लीकेशन फीस 8 नवंबर 2026 तक जमा कर सकेंगे. इस बार बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और स्टूडेंट फ्रेंडली रखा है. युवा अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद ही घर बैठे rrbapply.gov.in पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 तय की गई है. जो उम्मीदवार आवेदन के बाद फीस जमा करना चाहते हैं, वे 8 नवंबर 2026 तक भुगतान कर सकते हैं. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए 9 से 18 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसके जरिए ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है.

    रेलवे में कितने पदों पर भर्ती होगी?

    आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान के जरिए कुल 3548 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी. इसमें अलग-अलग पदों की डिटेल्स चेक कर सकते हैं:

    यह भी पढ़ें :  दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी, इनमें भारत के 22 मुसलमान भी शामिल, जानिए किसे मिली जगह
    पद की डिटेल पदों की संख्या
    चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 127 पद
    गुड्स ट्रेन मैनेजर 2750 पद
    जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 300 पद
    सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 371 पद

    रेलवे में भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

    रेलवे में नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. कुछ विशेष पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी की नॉलेज होना भी अनिवार्य किया गया है. आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

    रेलवे में भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस और रिफंड का नियम

    आवेदन करते समय जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. बोर्ड का बड़ा फायदा है कि स्टेज-1 सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद जनरल/ओबीसी/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों को उनका पूरा शुल्क (250 रुपये) रिफंड कर दिया जाता है.

    रेलवे में भर्ती के लिए घर बैठे आवेदन कैसे करें?

    रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:

    • उम्मीदवार सीधे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
    • होमपेज पर ‘Create an Account’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
    • इसके बाद लॉगिन करके अपनी सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
    • आखिर में अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
    • फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकाल लें.
    यह भी पढ़ें :  अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’....आज होगें दिल्ली रवाना....दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    यह भी पढ़ें: DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026

    Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    November 22, 2026

    Bilaspur: सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, चेक में कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रूपये के फर्जीवाड़ा का आरोप

    November 22, 2026

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,101 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की…

    Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    November 22, 2026

    Bilaspur: सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, चेक में कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रूपये के फर्जीवाड़ा का आरोप

    November 22, 2026

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.