Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल एकादशी दोपहर 2:48 बजे तक है, फिर द्वादशी लगेगी। आज पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। शतभिषा नक्षत्र रात 8:49 बजे तक रहेगा, फिर पूर्वभाद्रपदा लगेगा। चंद्रदेव कुंभ राशि में राहुदेव से आगे बढ़ चुके हैं, इसलिए युति ढीली पड़ रही है। राहुकाल दोपहर 1:36 से 3:01 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए फैसले टालें। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल ।

    मेष राशिफल

    मेष राशि के जातकों के लिए आज दोस्तों और जान पहचान के लोगों के सहारे काम बनाने का दिन है। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और राहु का साथ है, इसलिए किसी दोस्त या दूर रहने वाले रिश्तेदार से अचानक बात होगी और उससे आपका रुका काम आगे बढ़ सकता है। मगर, पैसों के मामले में किसी की भी सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर शेयर मार्केट की टिप पर। सातवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, इसलिए जीवनसाथी या साझेदार के साथ किसी छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। बात को आगे बढ़ाने के बजाय चुप रह जाना बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का साथ मिलेगा और माता जी के साथ बैठकर बात करना मन को सुकून देगा। रात को नींद देर से आ सकती है, इसलिए फोन पर देर तक न रहें। गुरुवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराना शुभ रहेगा।

    वृषभ राशिफल

    वृषभ राशि के जातकों को आज दफ्तर या कारोबार में अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिलेगा। दसवें भाव में चंद्रमा और राहु की युति अब ढीली पड़ रही है, इसलिए कल जिस काम को लेकर उलझन थी, वह आज साफ नजर आएगी। अधिकारी आपके काम पर भरोसा जताएंगे और सहयोग करेंगे। आज जो काम हाथ में लें, उसे बीच में न छोड़ें। लग्नेश शुक्रदेव अस्त हैं और छठे भाव में सूर्य, बुध के साथ हैं, इसलिए सेहत में लापरवाही न करें। पेट, गले या त्वचा की पुरानी शिकायत फिर उभर सकती है। खाने पीने में परहेज रखें। छोटे भाई बहन या पड़ोसी से मदद मिलेगी। शाम को घर लौटकर परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, मन हल्का रहेगा।

    मिथुन राशिफल

    मिथुन राशि के जातकों का भाग्य आज साथ देगा। खासकर किसी बुजुर्ग, गुरु या शिक्षक की सलाह से रुका काम खुल सकता है। नौवें भाव में चंद्रमा और राहु हैं, इसलिए धार्मिक यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है। किसी पूजा के नाम पर आपको ठगा भी जा सकता है। ऐसे कार्यों में किसी के कहने में आकर बड़ा खर्च न करें। धन भाव में गुरुदेव और मंगलदेव का साथ है। परिवार में आर्थिक बातचीत सुलझेगी और बचत की नई योजना बन सकती है। पंचम भाव में बुधदेव और सूर्यदेव होने से बच्चों की पढ़ाई, लेखन या किसी नई कला में रुचि बढ़ेगी। दफ्तर में धीमी रफ्तार से काम चलेगा। आज आपका सिक्थ सेंस तेज रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के बारे में पहली नजर में जो महसूस हो, उसे नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।​

    यह भी पढ़ें :  चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    कर्क राशिफल

    कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहेगा। लग्न पर गुरुदेव अपने दिन पर मंगलदेव के साथ हैं, इसलिए आत्मविश्वास बना रहेगा। रुके हुए काम में हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कल जो घबराहट या बेवजह का डर महसूस हो रहा था, वह आज कम होगा क्योंकि आठवें भाव में चंद्रमा और राहु की युति ढीली पड़ रही है। गुप्त बातों और पुराने विवाद को कुरेदने से बचें। सुख भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, इसलिए घर में किसी सजावट, मरम्मत या सामान खरीदने की बात उठेगी। गैर-जरूरी महंगी चीजों की खरीदारी टाल दें। आज वाणी मीठी रखें। परिवार में बात करते समय जुबान संभालकर रखें, एक कड़वा शब्द दिन बिगाड़ सकता है। माता जी की सेहत का हाल जरूर लें।

    सिंह राशिफल

    ​सिंह राशि के जातक आज बातचीत और मेल-मिलाप से अपना काम निकाल लेंगे। लग्नेश सूर्यदेव तीसरे भाव में हैं, इसलिए फोन, कम्युनिकेशन, मीटिंग या छोटी यात्रा से फायदा होगा। जीवनसाथी या साझेदार के साथ पिछले दिनों जो गलतफहमी थी, उसे आज बात करके सुलझाना आसान रहेगा। मगर, जो बात दिल में है उसे साफ शब्दों में कहिए, अंदाजे पर भरोसा न करें। धार्मिक कार्य, दान या यात्रा में खर्च होगा। नींद पूरी लें और रात में देर तक न जागें।शुभ रंग: भूरा । शुभ अंक: 1उपाय: गुड़ और चने का प्रसाद बांटें।

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आमदनी के लिहाज से अच्छा रहेगा। ग्यारहवें भाव में गुरुदेव अपने दिन पर मंगलदेव के साथ हैं। दोस्तों, बड़े भाई बहन या किसी पुराने ग्राहक से पैसे या काम की खबर मिल सकती है। मगर, धन भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, इसलिए पैसों की बात करते समय सोच-समझकर बोलें। छठे भाव में चंद्रमा और राहु हैं, विरोधी या सहकर्मी आपके खिलाफ कुछ कहें, तो जवाब देने में जल्दबाजी न करें। पेट की शिकायत और नींद की कमी संभव है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों को कुछ दिन आगे टालना ठीक रहेगा।​

    यह भी पढ़ें :  America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    तुला राशिफल

    ​तुला राशि के जातकों के लिए आज करियर का पलड़ा भारी रहेगा। दसवें भाव में गुरुदेव अपने दिन पर मंगलदेव के साथ हैं। अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। शरीर में थकान और मन में बिखराव महसूस हो सकता है, इसलिए आज बड़े निजी फैसले, जैसे नौकरी बदलना या रिश्ता तय करना, टालें। पानी खूब पिएं और खाना हल्का रखें। पंचम भाव में चंद्रमा और राहु की युति ढीली पड़ रही है, बच्चों या प्रेम संबंध को लेकर चल रहा भ्रम कुछ कम होगा। पुराने कर्ज या विरोधी की परेशानी धीरे धीरे सुलझेगी। मनोरंजन या ऑनलाइन शॉपिंग में बेवजह पैसा न उड़ाएं।

    वृश्चिक राशिफल

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है। रुका काम आगे बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। धार्मिक स्थल जाने का मौका मिल सकता है। चौथे भाव में चंद्रमा और राहु की युति ढीली पड़ रही है, घर का माहौल कल से बेहतर रहेगा। मगर, माता जी की सेहत या किसी पुराने घरेलू विवाद पर ध्यान दें। बारहवें भाव में तीन ग्रह होने से दवा, यात्रा या दिखावे पर खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई में थोड़ी धीमी रफ्तार रहेगी, उन्हें डांटने की जगह समझाएं। दफ्तर में सहकर्मी की बात बीच में काटकर अपनी बात न थोपें। नशे की आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है।शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 8उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं।

    धनु राशिफल

    धनु राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन खास है, क्योंकि लग्नेश गुरुदेव का यह अपना दिन है। मगर, गुरुदेव आठवें भाव में मंगलदेव के साथ हैं, इसलिए बीमा, वसीयत, टैक्स या ससुराल से जुड़े किसी पुराने मामले में स्थिति साफ हो सकती है। लाभ भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, दोस्तों और नए संपर्कों से आमदनी के रास्ते खुलेंगे। तीसरे भाव में चंद्रमा और राहु की युति ढीली पड़ रही है, भाई बहन से फोन पर मन की बात करने के बाद मन हल्का होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत और आराम का ध्यान रखें। लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। बाहर रहने वाले किसी परिचित से बातचीत काम आगे बढ़ाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    मकर राशिफल

    मकर राशि के जातकों को आज पैसों और परिवार के मामलों में राहत मिलेगी। धन भाव में चंद्रमा और राहु की युति ढीली पड़ रही है, इसलिए पिछले दिनों परिवार में खर्च या किसी अन्य बात को लेकर जो खटास थी, वह कम होगी। फिर भी जुबान पर काबू रखें, कही हुई कड़वी बात लौटकर आती है। साझेदारी भाव में गुरुदेव और मंगलदेव हैं, जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ मिलकर किया गया काम फायदा देगा। गुरुवार होने से नई साझेदारी पर बात करना भी शुभ रहेगा। दफ्तर में अपनी तारीफ खुद न करें, आपका काम देखकर सहकर्मी और बॉस खुद तारीफ करेंगे। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में हैं, मेहनत करना जारी रखें। किसी की गुप्त बात आपके पास आए तो उसे अपने तक रखें। अचानक कागजी काम से बाहर निकलना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल

    कुंभ राशि के जातकों के लिए कल की मानसिक उलझन आज कुछ कम होगी। लग्न पर चंद्रमा और राहु की युति अब ढीली पड़ रही है, इसलिए विचारों में धीरे धीरे स्पष्टता आएगी। मगर आज भी कोई बड़ा निवेश या स्थायी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। छठे भाव में गुरुदेव अपने दिन पर मंगलदेव के साथ हैं। इसलिए पुराने कर्ज, कोर्ट या दफ्तर के किसी विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा और विरोधी पीछे हटेंगे। नौवें भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह काम आएगी। धर्म या भाग्य के नाम पर कोई बड़ा दावा करने वाले से बचें। लग्नेश शनिदेव धन भाव में हैं, बचत की आदत मजबूत करें। जीवनसाथी की बात बीच में काटकर अपनी राय न थोपें।

    मीन राशिफल

    मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत सुकून भरा रहेगा। लग्नेश गुरुदेव का अपना दिन है। पंचम भाव में गुरुदेव और मंगलदेव का साथ बच्चों, पढ़ाई, लेखन या किसी रचनात्मक काम में अच्छी खबर देगा। किसी शुभ काम की शुरुआत भी हो सकती है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। कार्यस्थल के मोर्चे पर काम की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन धैर्य रखने पर नतीजा मजबूत मिलेगा। नींद में सुधार होगा। खर्च और विदेश से जुड़ी बातों में सावधानी रखें। पैर, घुटने या कमर की तकलीफ हो सकती है, इसलिए ज्यादा चलना या भारी सामान उठाना टालें। पापांकुशा एकादशी पर सात्विक भोजन लें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.