छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सीएसईबी कॉलोनी ( नवधा पंडाल) वार्ड क्रमांक 21 में आज दिनांक 21/10/2026 दिन- बुधवार को भव्य दशहरा उत्सव,जिसमे रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण का पुतला का दहन किया जाएगा । आयोजन समिति ने इस भव्य उत्सव में शामिल होने के लिए समस्त कोरबावासियों को आमंत्रित किया है।
दशहरा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं कोरबा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री विकास रंजन महतो जी, वार्ड के पार्षद श्री राकेश वर्मा जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सेन और उनके समिति के सभी सदस्य के नेतृत्व में किया जा रहा है। रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 7 बजे आयोजित होगा जिसमें मुख्य आकर्षण करमा नृत्य एवं भव्य आतिशबाजी होगी।
ग्राम दादर खुर्द में आज रात 10 बजे किया जाएगा रावण दहन

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर खुर्द के सचिव अरुण यादव ने बताया कि ग्राम दादर खुर्द में आज बुधवार रात्रि 10:00 बजे रावण दहन किया जाएगा । वहीं शाम 7 बजे से ही माँ बागेश्वरी जागरण मंच सूरजपुर द्वारा देवी भक्ति से सराबोर जसगीतों का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम 22 अक्टूबर दिन गुरुवार सुबह 11 बजे रखा गया है। बाजे गाजे के साथ मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी जाएगी जिसमें पूरे ग्रामवासी शामिल होंगे ।
इस आयोजन की भव्य तैयारी की गई है जिसमें समिति के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, सांस्कृतिक सचिव आदि पटेल, दीपक यादव, मूर्ति सहयोग संजीत सिन्हा(अंजनी पुत्र ट्रेडिंग एण्ड ट्रांसपोर्टिंग) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

Editor in Chief

