Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल ने फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं के उपचार के लिए निर्मित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) के विस्तारित भवन का उद्घाटन कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश वर्मा, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात डीन डॉ. सहारे ने नवनिर्मित एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर सुविधाओं तथा नवजात शिशुओं के उपचार एवं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की…
कोरबा पुलिस की अपील—अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम एवं मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु न दें कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल एवं साइबर नोडल अधिकारी श्री नितेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी ललित कुमार चंद्रा के नेतृत्व में म्यूल अकाउंट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से म्यूल अकाउंट (Mule Account) के संबंध में प्राप्त निर्देशों के पालन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा ऐसे बैंक खातों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई…
*छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक।” कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है। साइबर क्राइम के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रावण माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली उत्सव के पावन अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में श्री रानी सती दादीजी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 108 महिलाओं ने सामूहिक रूप से दादीजी का मंगल पाठ कर परिवार, समाज एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। हरेली पर्व की विशेषता के अनुरूप मंदिर परिसर में पारंपरिक उत्सव का वातावरण देखने को मिला। हरेली उत्सव के साथ ही श्री रानी सती दादीजी का सिंघारा किया गया तथा भव्य…
वर्ष में एक बार जब राजधानी का आकाश तिरंगे के रंगों से सजता है और सरकारी उद्घोषकों के कंठ से ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र’ की गाथाएँ फूटती हैं, तो प्रतीत होता है कि हम न्याय और समता के किसी अनाम स्वर्ग में विचर रहे हैं। किंतु, जैसे ही इन उत्सवों की जगमगाहट छँटती है, सड़कों पर बिछा सन्नाटा एक कड़वी हकीकत बयाँ करता है। संसद की ड्योढ़ी से लेकर राज्यों की चौखटों तक, जहाँ-जहाँ अन्याय के विरुद्ध किसी छात्र की आवाज़ गूँजती है, वहाँ-वहाँ इस लोकतंत्र का दमनकारी चेहरा बेनकाब हो जाता है। शास्त्रों में कहा गया था कि…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. राजधानी के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग और पेट्रोलिंग लगातार जारी है. इसी कड़ी में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की मुखर्जी नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गश्त के दौरान एक खतरनाक बदमाश को अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. यह बड़ी गिरफ्तारी विजय नगर इलाके से हुई है. पकड़े गए आरोपी का नाम सलमान उर्फ पहलवान है. सलमान मूल रूप से यूपी के बागपत का रहने वाला है. पुलिस की इस पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी का…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में सांसद पप्पू यादव के बेटे बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. टूर्नामेंट में शामिल हर विरोधी टीमों के लिए सार्थक रंजन खतरे की घंटी बने हुए हैं. उनके ‘तांडव’ का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने DPL 2026 में अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में 50 रनों का आंकड़ा क्रॉस किया है. गुरुवार (13 अगस्त) को पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ हुए मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने 37 गेंदों पर 59 रनों की…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में वंदे मातरम् गीत के एक सौ पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में तिरंगा प्रतिज्ञा और वंदे मातरम् गीत का सामुहिक गान किया गया। तिरंगा शपथ संस्था के प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर द्वारा दिलवाया गया तत्पश्चात् सभी छात्र छात्राओं अधिकारी कर्मचारी मिलकर वंदे मातरम् घोष के साथ महाविद्यालय से नवडीह चौक तक यात्रा निकाले जिससे नगर में तिरंगा यात्रा के प्रति और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह का माहौल निर्मित हो गया कार्य…
