छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में वंदे मातरम् गीत के एक सौ पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में तिरंगा प्रतिज्ञा और वंदे मातरम् गीत का सामुहिक गान किया गया। तिरंगा शपथ संस्था के प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर द्वारा दिलवाया गया तत्पश्चात् सभी छात्र छात्राओं अधिकारी कर्मचारी मिलकर वंदे मातरम् घोष के साथ महाविद्यालय से नवडीह चौक तक यात्रा निकाले जिससे नगर में तिरंगा यात्रा के प्रति और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह का माहौल निर्मित हो गया कार्य क्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शत्रुहन घृतलहरे द्वारा किया गया प्राचार्य डा राजीव शंकर खेर ने सभी से अनुरोध किया कि इस अभियान को घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है ।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सीपत डॉ अरुण सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में साहित्यिक कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती श्वेता पंड्या, डा रघुनन्दन पटेल डा एम डी स्वर्णकार डा के वेणु अचारी, डा शुभ्रा मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, डा रामप्रसाद चंद्रा, डा हेमपुष्पा, जीवन प्रभाकर गोरे का सहयोग रहा वरिष्ठ स्वयं सेवकों लक्ष्मी पटेल सत्यवान, अनुराग, सुहानी, प्रिया साहू समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

Editor in Chief
















