छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: करवा चौथ के अवसर पर कोरबा में महिलाओं के लिए ‘सौभाग्यवती भवः 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का यह चौथा आयोजन होगा। इसमें महिलाएं भारतीय परिधान और लाल रंग की थीम के साथ उत्सव में शामिल होंगी।
नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होटल गणेश, टीपी नगर, कोरबा में किया जाएगा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन
कार्यक्रम के दौरान फैशन वॉक, गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य और समूह नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए उपहार और भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीयन शुल्क 599 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक भारतीय संस्कृति के साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करना है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8770456399
यह भी पढ़ें: Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Editor in Chief

