Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना
    Featured

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7229627631786504533445ab603d1d589f01cec20270114d2bded73916a33a3e03f1fbb962e3578dc1fd4e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: लुटेरी दुल्हन का ड्रामा आखिरकार कानपुर पुलिस ने खत्म कर दिया है. यह महिला खुद को प्रेमिका बताकर पहले दरोगा और बैंक मैनेजर जैसे लोगों से शादी करती फिर फर्जी रेप केस लगाकर लाखों रुपये वसूलती थी.

    हाल ही में दारोगा आदित्य कुमार की शिकायत पर एसआईटी ने एक साल लंबी जांच के बाद शातिर महिला दिव्यांशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को उसके अकाउंट से करोड़ों के ट्रांजैक्शन और कई पुलिस अधिकारियों व बैंक मैनेजरों को फंसाने के सबूत मिले हैं. आरोप है कि दिव्यांशी झूठे केस और समझौतों के जरिए अब तक करोड़ों की ठगी कर चुकी थी. अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है.

    कानपुर के दारोगा ने की थी शिकायत

    मालूम हो कि कानपुर में तैनात दारोगा ने जब अपने साथ फर्जी शादी करने वाली इस महिला की शिकायत की, तो पुलिस ने एसआईटी जांच शुरू कराई. 1 साल की जांच के बाद आखिर यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ गई. इसके अकाउंट से पुलिस को करोड़ों के ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं.

    दिव्यांशी ने दारोगा आदित्य से पैसे लेकर किया ये काम

    मेरठ के रहने वाले दारोगा आदित्य कुमार कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात हैं. 17 फरवरी 2024 को इन्होंने मवाना की रहने वाली दिव्यांशी से शादी की थी. लेकिन शादी के बाद दिव्यांशी ने कई बार लाखों रुपये दारोगा से लेकर मेरठ के ही एक दूसरे दारोगा प्रेमपाल सिंह पुष्कर के अकाउंट में ट्रांसफर किए.

    दो बैंक मैनेजरों को फंसा चुकी थी दिव्यांशी

    यह जानकारी जब आदित्य कुमार को मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू किया. उसकी इंक्वारी की तो उन्हें पता चला कि दिव्यांशी उनसे पहले प्रेमपाल सिंह से शादी कर चुकी थी. इसके बाद दिव्यांशी ने प्रेमपाल के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखवाया था. बाद में दिव्यांशी ने प्रेमपाल से समझौता कर लिया था. दारोगा आदित्य कुमार जब दिव्यांशी के बारे में जानकारी हासिल कर रहे थे तब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने इससे पहले दो बैंक मैनेजर आशीष राज और अमित गुप्ता पर भी अलग-अलग रेप के मुकदमे दर्ज कराए थे. बाद में दिव्यांशी ने दोनों से पैसा लेकर समझौता कर लिया था.

    यह भी पढ़ें :  बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    दिव्यांशी ने आदित्य के खिलाफ की शिकायत

    इस बीच दारोगा को यह पता चल गया था कि वह दिव्यांशी का चौथा शिकार होने जा रहे हैं. उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाया गया है. इन्हीं सब के बीच 25 नवंबर 2024 को दिव्यांशी ने कानपुर कमिश्नर पुलिस ऑफिस में आकर दारोगा आदित्य कुमार के खिलाफ शिकायत की. दिव्यांशी ने आरोप लगाया कि आदित्य के कई लड़कियों से संबंध हैं और वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं.

    जांच के बाद गायब हो गई थी दिव्यांशी

    शिकायत मिलने के बाद आदित्य कुमार ने पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ अधिकारियों को अपनी पत्नी की पूरी हकीकत बताई. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक टीम गठित करके पूरे मामले की जांच शुरू कराई. जांच शुरू होते ही दिव्यांशी गायब हो गई.

    जांच में पुलिस को पता चला कि दिव्यांशी की दारोगा आदित्य कुमार से पहले भी प्रेमपाल सिंह से शादी हुई थी. उसने प्रेमपाल के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया था. उसके बाद उसने कंप्रोमाइज कर लिया. फिर उसने दो बैंक मैनेजर आशीष राज और अमित गुप्ता के खिलाफ भी रेप का मुकदमा लिखाया था. लेकिन बाद में उनसे भी पैसा लेकर कंप्रोमाइज कर लिया. पुलिस को जांच में दिव्यांशी के अकाउंट से करोड़ों के ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं.

    इस दौरान वह अपने साथ अपने कुछ परिचित पुलिस वालों को लेकर दारोगा आदित्य कुमार के घर पर कब्जा करने गई थी. यहां सीसीटीवी में वह रिकॉर्ड हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने दिव्यांशी के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट लिखी. इस बीच सोमवार को पुलिस ने दिव्यांशी को गिरफ्तार कर लिया.

    यह भी पढ़ें :  Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    एसीपी अमित चौरसिया का कहना है कि ‘दरोगा की शिकायत पर टीम द्वारा जांच के बाद आरोप सही पाए गए. उसके आधार पर महिला दिव्यांशी की गिरफ्तारी की गई है. अन्य मामलों की जांच की जा रही है.’

    मुझे इसने बहुत परेशान किया: आदित्य

    अपनी फर्जी पत्नी की गिरफ्तारी पर दारोगा आदित्य कुमार का कहना है ‘मुझे इसने बहुत परेशान किया. मेरा काफी पैसा लेकर दूसरे लोगों को ट्रांसफर किया. पुलिस की जांच में आरोप सही पाए गए. अब मुझे उम्मीद है कि अदालत से मुझे न्याय मिलेगा. यह चालबाज महिला के कई पुलिस इंस्पेक्टर और एक सीओ से नजदीकी संबंध हैं. इसका पूरा गैंग है. यह सब लोग मिलकर हम जैसे लोगों को शादी के नाम पर फंसाते हैं. बाद में झूठी रिपोर्ट लिखाकर पैसा वसूलते हैं.’

    यह भी पढ़ें:MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    यह भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे:;उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा हाई…

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.