Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार
    Featured

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260811 WA0044
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अप.क्र. 138/2026, धारा 69, 318(4), 3(5) भादवि

    * तोरवा पुलिस की लगातार कार्रवाई से शातिर आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

    * आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से पीड़िता को बनाया था निशाना

    * करीब 12–13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी की ठगी का आरोप

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे:  तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा दिनांक 09.03.2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट “शादी डॉट कॉम” के माध्यम से पामगढ़, जांजगीर-चांपा निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी।

    आरोपी पवन यादव द्वारा स्वयं को अविवाहित बताकर पीड़िता को अपने विश्वास में लिया गया तथा शादी का आश्वासन देकर उसका दैहिक शोषण किया गया। इसके पश्चात आरोपी द्वारा पीड़िता को नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे नगदी एवं सोने-चांदी के जेवर प्राप्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12–13 लाख रुपये बताई गई है।

    घटना के बाद आरोपी अपने ठिकाने से फरार हो गया तथा अपनी पत्नी सहित लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

    लगातार प्रयासों से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई

    प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद थाना तोरवा पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पामगढ़ तथा सरकंडा, बिलासपुर स्थित ससुराल में लगातार दबिश दी गई। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद पाया गया तथा वह घटना के बाद से फरार था।

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया। इसके बावजूद आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    तोरवा पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी जारी रखी गई। आरोपी के मोबाइल नंबर एवं विभिन्न बैंक खातों की जानकारी का विश्लेषण किया गया। जांच में आरोपी के अधिकांश बैंक खाते बंद पाए गए, जबकि उसकी पत्नी नवीता यादव के एक बैंक खाते में लेन-देन जारी पाया गया।

    उक्त खाते के ट्रांजेक्शन की जांच करने पर बैंक खाते से बल्लभगढ़, हरियाणा क्षेत्र में राशि की निकासी होना पाया गया। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना तोरवा की पुलिस टीम को दिल्ली/हरियाणा क्षेत्र रवाना किया गया।

    जांच के दौरान आरोपी द्वारा जिस च्वाइस सेंटर से राशि की निकासी की गई थी, उसकी जानकारी एवं उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

    दिल्ली से आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

    थाना तोरवा पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी पवन कुमार यादव एवं उसकी पत्नी नवीता यादव को बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।

    दोनों आरोपियों को दिनांक 09.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी :

    1. पवन कुमार यादव, पिता स्व. शंकरलाल यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।
    2. नवीता यादव, पति पवन कुमार यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।

    यह भी पढ़ें: कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें :  Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    यह भी पढ़ें: 40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे:;उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा हाई…

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.