Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
    Featured

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260812 023901
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की एक महिला अधिकारी से कथित तौर पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शाहरुख बेग ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘महेंद्र सिंह चंद्रावत’ बताया और उससे दोस्ती की। बाद में आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये ऐंठ लिए।

    पीड़िता की शिकायत के बाद देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

    पुणे के रेस्टोरेंट में हुई थी पहली मुलाकात

    पीड़िता ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उसकी पहली मुलाकात आरोपी से पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उस दौरान आरोपी ने अपना नाम ‘महेंद्र सिंह चंद्रावत’ बताया और खुद को देवास का कारोबारी बताया था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने प्रॉपर्टी और ई-कॉमर्स कारोबार से जुड़े होने की बात कही थी।

    पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद आरोपी दोस्ती का हवाला देकर उसे देवास स्थित अपने घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

    पहचान सामने आने के बाद फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप

    पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद उसे आरोपी की वास्तविक पहचान शाहरुख बेग होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी के बाद शाहरुख ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे करीब 8 से 10 लाख रुपये ऐंठे। इसके अलावा उसके नाम पर कई लोन और मोबाइल फोन लिए गए, जिनकी ईएमआई का भुगतान अब उसे करना पड़ रहा है।

    बैंक खाते फ्रीज होने का भी दावा

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि संदिग्ध लेन-देन के चलते उसके दो बैंक खाते फ्रीज हो गए। इसके बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता के परिवार ने इंदौर में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी।

    आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    परिवार की शिकायत के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शाहरुख बेग को पकड़ा और उसे देवास के सेंट्रल कोतवाली थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    फिलहाल पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों, लेन-देन, फोटो-वीडियो और आरोपी द्वारा पीड़िता के नाम पर लिए गए लोन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    यह भी पढ़ें: 21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे:;उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा हाई…

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.