छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री दीपिका शोरी ने आज रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित 30 प्रकरणों में से 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा 5 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।
सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण एक प्रकरण आया कि एआई (Artificial Intelligence) के माध्यम से आवेदिका की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। आयोग ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतें कानूनन दंडनीय हैं तथा पीड़िता संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र है।
इसके अतिरिक्त अन्य प्रकरणों में घरेलू हिंसा, धमकी, संपत्ति से बेदखली, वैवाहिक विवाद एवं पारिवारिक प्रताड़ना से जुड़े मामलों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों को आवश्यक समझाइश, विधिक परामर्श एवं उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए ।
यह भी पढ़ें: New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

Editor in Chief





